लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: ट्रेन और बस में भीषण टक्कर, 20 की मौत, 150 फीट तक घिसटती चली गई बस, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

By भाषा | Updated: February 29, 2020 11:35 IST

पाकिस्तान के सिंध में हुई यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि यात्री बस 150 फीट तक ट्रेन के संग घसीटती चली गयी।

Open in App
ठळक मुद्देयात्री बस रावलपिंडी से कराची जा रही ट्रेन की चपेट में आ गयी।अभी तक दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में रोहरी रेलवे स्टेशन के निकट तेज गति से आ रही ट्रेन और एक यात्री बस की भीषण टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सुक्कुर आयुक्त शफीक अहमद महेसर ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई घायलों की हालत नाजुक होने कारण मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कम से कम 60 घायलों को रोहरी और सुक्कुर के अस्पतालों में भर्ती कराया है।’’ यह हादसा रोहरी रेलवे स्टेशन के पास मानवरहित कंधरा रेलवे क्रॉसिंग पर उस समय हुआ जब रावलपिंडी से कराची जा रही 45 अप पाकिस्तान एक्सप्रेस ट्रेन एक यात्री बस से टकरा गई। सुक्कुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जामिल अहमद ने कहा, ‘‘बस सुक्कुर से पंजाब जा रही थी और उसमें 50 से अधिक यात्री सवार थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह भीषण हादसा था। ट्रेन बस से इतनी जोर से टकराई कि बस के तीन टुकड़े हो गए।’’ अहमद ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बस करीब 150 से 200 फुट तक ट्रेन के साथ खिसकती चली गई। बचाव अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

आयुक्त शफीक अहमद ने बताया कि महिलाओं और बच्चों समेत घायलों को रोहरी और सुक्कुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बड़ी दुर्घटना है और सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। यह मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग थी और दुर्भाग्य से बस चालक ने उस समय क्रॉसिंग पार करने का जोखिम उठाया जब ट्रेन तेजी गति से आ रही थी।’’

सुक्कुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुनीर मंगरियो ने बताया कि 13 शवों को रोहरी अस्पताल और अन्य शवों को सुक्कुर के अस्पतालों में भेजा गया है। मृतकों में पांच महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार इस हादसे के लिए स्पष्ट रूप से बस चालक जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और सहायक चालक घायल हो गया। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल