लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: यूट्यूबर के यौन उत्पीड़न के मामले में पकड़े गए 155 संदिग्ध रिहा

By भाषा | Updated: September 7, 2021 13:21 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, सात सितंबर पुलिस ने ऐतिहासिक मीनार-ए-पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर एक महिला यूट्यूबर के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार 155 संदिग्धों को रिहा कर दिया है। पीड़िता और उसकी टीम के सदस्य एक परेड के दौरान आरोपियों की पहचान नहीं कर पाए, जिसके चलते संदिग्धों को रिहा किया गया। पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना 14 अगस्त को हुई थी, जब सैकड़ों युवा लाहौर में मीनार-ए-पाकिस्तान के पास आजादी चौक पर पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे। इस घटना से देशव्यापी आक्रोश फैल गया था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी निंदा की गई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सैकड़ों युवकों को लड़की को हवा में उछालते, घसीटते, कपड़े फाड़ते और उसके साथ छेड़छाड़ करते देखा जा सकता है।

सभी दलों के राजनेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनमें से कई ने इसे ''यौन आतंकवाद'' कहा है। लाहौर पुलिस ने लड़की और उसके साथियों पर हमला करने के आरोप में 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और बाद में मामले में 161 लोगों को गिरफ्तार किया था।

पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को 'पीटीआई-भाषा' से कहा, '' बीते कुछ दिन में कैंप जेल लाहौर में न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में, गिरफ्तार किये गए 161 गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान परेड आयोजित की गई थी। लड़की और उसकी टीम के सदस्य केवल छह संदिग्धों की पहचान कर सके जिसके बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट को बताया कि इस मामले में अब 155 संदिग्धों की जरूरत नहीं है और बाद में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।''

उन्होंने कहा कि लड़की द्वारा पहचाने गए छह संदिग्धों को नौ सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कुछ संदिग्धों ने अदालत के समक्ष आरोप लगाया कि लड़की ने खुद उन्हें वीडियो बनाने के लिए मीनार-ए-पाकिस्तान में आमंत्रित किया और जो कुछ उसके साथ हुआ, उसके लिए वह जिम्मेदार थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल