लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान : ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में खुदाई के दौरान मिली 1500 साल पुरानी बेशकीमती मूर्तियां

By भाषा | Updated: September 4, 2019 05:42 IST

ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत के महासचिव रवि दावनी ने मंगलवार को यह पुष्टि की है कि कई मूर्तियां और कलाकृतियां मंदिर की जगह से मिली हैं। इन कलाकृतियों में हनुमान की आठ-नौ मूर्तियां, भैंस जैसी मूर्तियां, गणेश की मूर्तियां, शेरावाली माता की मूर्तियां और मिट्टी के बर्तन शामिल हैं।

Open in App

पाकिस्तान के कराची में एक ऐतिहासिक हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के दौरान कई बहुमूल्य मूर्तियां और कलाकृतियां सामने आयी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस खोज से मंदिर के निर्माण काल का पता लगाने में मदद मिलेगी।

कराची के पुराने सोल्जियर बाजार इलाके के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के न्यासी श्री रामनाथ महाराज ने बताया कि कुछ दिन पहले जब इस मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया गया तब ये कलाकृतियां मिलीं। उन्होंने कहा, ‘‘ जो सबसे चौंकाने वाली बात है, वह यह है कि हमें ज्यादा नहीं खोदना पड़ा। हमने दो या तीन फुट तक ही खुदाई की थी कि ये मूर्तियां मिलीं।’’

इन कलाकृतियों में हनुमान की आठ-नौ मूर्तियां, भैंस जैसी मूर्तियां, गणेश की मूर्तियां, शेरावाली माता की मूर्तियां और मिट्टी के बर्तन शामिल हैं। ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत के महासचिव रवि दावनी ने मंगलवार को पीटीआई से बातचीत में इसकी पुष्टि की कि कई मूर्तियां और कलाकृतियां मंदिर की जगह से मिली हैं।

उन्होंने कहा कि इन कलाकृतियों से मंदिर के निर्माण काल का निर्धारण करने में मदद मिलेगी। बताया जाता है कि यह मंदिर 1500 साल से भी अधिक पुराना है। इसका हिंदुओं के बीच बड़ा महत्व है। दावनी ने बताया कि हिंदू मानते हैं कि भगवान राम वनवास के दौरान इस मंदिर में आये थे।

 

टॅग्स :पाकिस्तानहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट