लाइव न्यूज़ :

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने शौकत तरीन को मंत्रिमंडल फेरबदल में नया वित्त मंत्री बनाया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 17:37 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 16 अप्रैल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक और मंत्रिमंडल फेरबदल में शौकत तरीन को देश का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया है। उनके कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

तरीन इमरान सरकार में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले चौथे व्यक्ति हैं।

पेशे से बैंकर तरीन (68) इससे पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार (2009-10) के दौरान भी कुछ वक्त के लिये वित्त मंत्री का पदभार संभाल चुके हैं, हालांकि बाद में अपने सिल्क बैंक के लिये पूंजी जुटाने के लिये उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

तरीन पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे थे और उन्होंने शुरू में यह पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने उनके खिलाफ लगे आरोप हटाए हैं या नहीं।

शौकत तरीन हम्माद अजहर की जगह ले रहे हैं जिन्हें फेरबदल के बाद ऊर्जा मंत्री बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल