लाइव न्यूज़ :

Pak President Asif Ali Zardari: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरते समय पैर की हड्डी टूटी, पैर पर 4 सप्ताह तक प्लास्टर रहेगा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2024 15:09 IST

Pak President Asif Ali Zardari: पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ ने बताया कि 69 वर्षीय राष्ट्रपति को हाल के वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याएं हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपैर पर चार सप्ताह तक प्लास्टर रहेगा।इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।मार्च 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में उनकी आंख की सर्जरी हुई।

Pak President Asif Ali Zardari: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरते समय पैर की हड्डी टूट गई। यह घटना बुधवार रात को हुई लेकिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति के कार्यालय ने इसकी पुष्टि बृहस्पतिवार देर रात को की। राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति विमान से उतरते समय गिर गए जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद उनके पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया। बयान में कहा गया है, ‘‘उनके पैर पर चार सप्ताह तक प्लास्टर रहेगा।’’

बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति जरदारी को घर भेज दिया गया है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ ने बताया कि 69 वर्षीय राष्ट्रपति को हाल के वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याएं हुई हैं। मार्च 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में उनकी आंख की सर्जरी हुई।

वर्ष 2022 में उन्हें सीने में संक्रमण के इलाज के लिए एक सप्ताह के लिए कराची के डॉ. जियाउद्दीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खराब स्वास्थ्य की अफवाहों के बीच उनके निजी चिकित्सक और करीबी सहयोगी डॉ. आसिम हुसैन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पुष्टि की थी कि वह ‘‘उनकी सेहत ठीक है’’। उनके बेटे और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के अनुसार, जुलाई 2022 में उनमें कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई थी, उनमें कोविड-19 के ‘‘हल्के लक्षण’’ थे। 

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?