लाइव न्यूज़ :

पाक जुलाई में आ सकता है कोरोना की चौथी लहर की चपेट में

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:08 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 25 जून पाकिस्तान के शीर्ष कोरोना वायरस संक्रमण निरोधक अधिकारी ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि सख्ती से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किये जाने पर जुलाई में देश में महामारी की चौथी लहर आ सकती है।

कोरोना महामारी से संघर्ष के लिये गठित शीर्ष इकाई राष्टीय कमान एवं अभियान केंद्र (एनसीओसी) के प्रमुख तथा योजना एवं विकास मंत्री असद उमर ने कहा कि एनसीओसी ने ‘‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित रोग मॉडलिंग विश्लेषण’’ की समीक्षा की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘सख्ती बरतने के कोरोना महामारी के प्रोटोकॉल के पालन एवं टीकाकरण कार्यक्रम के अभाव में देश में जुलाई महीने में महामारी की चौथी लहर आ सकती है।’’ उमर ने कहा, ‘‘इसलिये जितनी जल्दी संभव हो टीकाकरण करवायें और प्रोटोकॉल का पालन करें ।’’

यह चेतावनी ऐसे समय में आयी है जब पाकिस्तान में महामारी की तीसरी लहर मार्च की शुरुआत में आने के बाद अप्रैल के मध्य के बाद अपने चरम पर पहुंच गयी थी ।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1052 नये मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 952,907 हो गयी जबकि इसी अवधि में देश में 44 मरीजों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की कुल संख्या 22,152 पर पहुंच गयी है ।

पाक में अब तक टीके की 1.43 करोड़ खुराक दी जा चुकी है और इस साल के अंत तक देश में सात करोड़ लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी