लाइव न्यूज़ :

पाक फौज का दावा- नियंत्रण रेखा पर भारत के छोटे निगरानी ड्रोन को मार गिराया, 600 मीटर अंदर आया था

By भाषा | Updated: April 9, 2020 15:01 IST

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को नियंत्रण रेखा पर एक मानवरहित भारतीय ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। सेना का कहना है कि यह ड्रोन नियंत्रण रेखा के पार पाक क्षेत्र में कथित रूप से घुस आया था। 

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने कहा “ खुल्लम खुल्ला की गई हरकत का पाकिस्तानी फौज ने आक्रमकता से जवाब देते हुए भारतीय ड्रोन को मार गिराया।” भारतीय सेना की ओर से ऐसे अवांछित कृत्य स्थापित नियमों और दोनों देशों के बीच मौजूदा हवाई समझौते का उल्लंघन है।

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसने नियंत्रण रेखा पर हवाई क्षेत्र का कथित रूप से उल्लंघन करने पर भारत के एक छोटे निगरानी ड्रोन को गिरा दिया।

पाकिस्तानी सेना के एक बयान के मुताबिक, भारत का ड्रोन “उकसाने वाली कार्रवाई“ करते हुए नियंत्रण रेखा पर संख सेक्टर में निगरानी के लिए पाकिस्तान की तरफ 600 मीटर तक अंदर आ गया था। पाकिस्तानी सेना ने कहा “ खुल्लम खुल्ला की गई हरकत का पाकिस्तानी फौज ने आक्रमकता से जवाब देते हुए भारतीय ड्रोन को मार गिराया।”

बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना की ओर से ऐसे अवांछित कृत्य स्थापित नियमों और दोनों देशों के बीच मौजूदा हवाई समझौते का उल्लंघन है। बयान में कहा गया है कि यह घुसपैठ भारतीय सेना द्वारा 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौते की लगातार उपेक्षा को दर्शाता है।

पाकिस्तान ने पहले भी दावा किया था कि उसने भारत के ड्रोन को मार गिराया है। पाकिस्तान ने पिछले साल मार्च में दावा किया था कि उनसे नियंत्रण रेखा पर भारत का जासूसी ड्रोन मार गिराया था। पिछले साल 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी अड्डों पर भारतीय वायु सेना के हमलों के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव है। 

टॅग्स :पाकिस्तानदिल्लीइमरान खानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?