लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार के पैतृक मकान को मालिक ने सरकारी दर पर बेचने से इनकार किया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 18:54 IST

Open in App

पेशावर, छह फरवरी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित महान अभिनेता दिलीप कुमार के पैतृक मकान के मालिक ने सरकार द्वारा तय मूल्य पर इस घर को बेचने से इनकार कर दिया है और कहा है कि वह इस संपत्ति के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग रखेगा क्योंकि प्रशासन ने इसके बहुत कम दाम लगाए हैं।

प्रांतीय सरकार ने पेशवर में चार मर्ला यानी 101 वर्गमीटर में फैले इस मकान की कीमत 80.56 लाख रुपये लगाई थी। हालांकि मकान के मालिक हाजी लाल मुहम्मद ने कहा कि जब उससे पेशावर प्रशासन संपर्क करेगा तब वह इस संपत्ति के लिए 25 करोड़ रुपये मांगेंगे।

मुहम्मद ने कहा कि उसने 2005 में सारी औपचारिकताएं पूरी कर 51 लाख रुपये में यह संपत्ति खरीदी थी और उसके पास मकान के सारे कागजात हैं।

उसने कहा कि 16 साल बाद इस संपत्ति की कीमत मात्र 80.56 लाख रुपये तय करना सरकार के लिए उचित नहीं है।

मुहम्मद ने कहा कि मोहल्ला खुदादाद किस्सा ख्वानी बाजार स्थित संपत्ति बहुत महंगी है और यहां प्रति मर्ला पांच करोड़ रुपये की दर है, ऐसे में वह अपने वकील के मार्फत प्रशासन से 25 करोड़ रुपये मांगेगा।

उसने कहा, ‘‘चार मर्ला संपत्ति महज 80 लाख रुपये में कैसे बेची जा सकती है?’’

इससे पहले पेशावर में ही बॉलीवुड अभिनेता राजकपूर के पैतृक मकान के मालिक ने छह मर्ला यानी 151.75 वर्गमीटर में फैली संपत्ति ‘कपूर हवेली’ के लिए 200 करोड़ रुपये मांगे थे, जबकि सरकार ने इसकी कीमत 1.50 करोड़ रुपये तय की थी। यह मकान भी किस्सा ख्वानी बाजार में ही है जिसे अभिनेता के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918-22 के बीच बनवाया था।

पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्मयंत्री के विशेष सूचना सहायक कामरान बंगश ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि प्रांत सरकार दोनों ही मकानों को पुरातात्विक संग्रहालयों में तब्दील करने के लिए उनके मालिकों के साथ सौहार्दपूर्ण हल पर पहुंच जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?