लाइव न्यूज़ :

महामारी के बाद से अमेरिका में एशियाई लोगों के खिलाफ घृणा अपराध की 9,000 से ज्यादा घटनाएं

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 अगस्त (एपी) अमेरिका में रहने वाले एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ नफरती टिप्पणियों से लेकर हमले की घटनाओं में इस साल और बढ़ोतरी हुई। एक गैर सरकारी संगठन द्वारा बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है।

महामारी के दौरान नस्लीय घटनाओं की निगरानी करने वाले संगठन ‘स्टॉप एएपीआई हेट’ ने 19 मार्च 2020 से इस साल जून तक ऐसी 9081 घटनाओं की सूचनाएं दर्ज की। इनमें से 4548 मामले पिछले साल के हैं और 4533 मामले इस साल के हैं।

चीन में कोरोना वायरस का मामला सामने आने के बाद से एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लोगों को उनके नस्ल के कारण निशाना बनाया गया। सांसदों, कार्यकर्ताओं और समुदाय के संगठनों ने इन हमलों की निंदा की है। सोशल मीडिया पर भी कई अभियान चलाए गए।

‘स्टॉप एएपीआई हेट’ ने कहा कि मई में राष्ट्रपति जो बाइडन के दोनों दलों के समर्थन वाले कोविड-19 घृणा अपराध कानून पर हस्ताक्षर करने के साथ एशियाई लोगों के खिलाफ घृणा अपराध के मामलों की समीक्षा के काम में तेजी आयी है।

‘स्टॉप एएपीआई हेट’ की सह संस्थापक और ‘एशियन पैसिफिक पॉलिसी एंड प्लानिंग काउंसिल’ की कार्यकारी निदेशक मंजूषा कुलकर्णी ने कहा, ‘‘जब आप नफरत को बढ़ावा देते हैं तो यह बोतल में बंद जिन्न की तरह नहीं होता है, कि जब चाहे आप इसे बाहर निकाल दें और जब चाहें इसे भीतर कर दें।’’ कुलकर्णी ने कहा कि इन घटनाओं में बढ़ोतरी के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। पिछले कुछ महीने में अर्थव्यवस्था के खुलने के साथ लोगों का संवाद बढ़ा है और हमले की अवसर भी बढ़े हैं। कुछ घटनाएं तो दर्ज ही नहीं हो पायी।

रिपोर्ट के मुताबिक 63 प्रतिशत मामले महिलाओं ने दर्ज कराएं हैं। कुल मामलों में 31 प्रतिशत घटनाएं सड़कों, सार्वजनिक स्थानों पर हुई और 30 प्रतिशत घटनाएं कारोबार से जुड़ी हैं।

एशियाई मूल के कई लोग नफरती घटनाओं में वृद्धि के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी दोष मढ़ते हैं जिन्होंने सीधे तौर पर वायरस की उत्पत्ति के लिए एक देश को जिम्मेदार ठहराया। बाइडन ने सहयोग का रुख दिखाया है लेकिन कोविड-19 के शुरुआती स्थल की जांच आगे बढ़ने से एशियाई मूल के लोगों के लिए स्थिति और कठिन होगी। घृणा अपराध के कई मामलों में बुजुर्गों को भी निशाना बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'