लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में मिट्टी धंसने से 100 से अधिक लोगों को राजमार्ग पर बितानी पड़ी रात

By भाषा | Updated: July 31, 2021 10:41 IST

Open in App

ग्लेनवुड स्प्रिंग्स (अमेरिका), 31 जुलाई (एपी) अमेरिका के कोलोराडो राज्य में मिट्टी धंसने से 100 से अधिक लोगों को रात एक राजमार्ग पर बितानी पड़ी जिनमें से 30 लोगों ने एक सुरंग में शरण ली।

प्राधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बारिश के कारण यह हादसा ऐसे क्षेत्र में हुआ जो जंगल में लगी आग की चपेट में आया था।

गारफील्ड काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता वाल्ट स्टोव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को ग्लेनवुड केनियन में इंटरस्टेट 70 पर लोग अपने वाहनों के अंदर फंस गए। सुरंग में फंसे लोग करीब नौ घंटे तक वहां रहे जब तक कि बचावकर्मी उनके पास नहीं पहुंचे।

कोलोराडो के परिवहन विभाग ने बताया कि राजमार्ग पर 108 लोग रातभर फंसे रहे जिनमें से 29 लोग सुरंग में फंसे।

ग्लेनवुड केनियन में कोलोराडो नदी से 2,000 फुट ऊंची चट्टानें हैं जिससे यह इलाका मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने के लिहाज से संवेदनशील है। हाल के हफ्तों में बारिश के कारण इस इलाके में आए दिन मिट्टी धंसने की घटनाएं हो रही हैं। यह क्षेत्र पिछली गर्मियों में जंगल में लगी आग से तबाह हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?