लाइव न्यूज़ :

चीन में धूम्रपान से हर साल 10 लाख से ज्यादा लोगों की होती है मौत : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:43 IST

Open in App

बीजिंग, 26 मई चीन में हर साल धूम्रपान से जुड़ी बीमारियों के कारण 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है और धूम्रपान का मौजूदा चलन जारी रहा तो 2030 तक यह संख्या दोगुणी हो जाएगी। एक रिपोर्ट में बुधवार को इस बारे में आगाह किया गया।

दुनिया में धूम्रपान करने वाले सबसे ज्यादा लोग चीन में ही हैं। देश में 35 करोड़ लोग धूम्रपान करते हैं।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के चीन कार्यालय द्वारा संवाददाता सम्मेलन में यह रिपोर्ट जारी की गयी। इस रिपोर्ट में चीन में धूम्रपान की स्थिति और इसके नकारात्मक असर का उल्लेख किया गया है।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में वर्तमान में 30 करोड़ से अधिक लोग सिगरेट पीते हैं। वहीं, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लगभग 26.6 प्रतिशत चीनी लोग धूम्रपान करने वाले है और इस आयु वर्ग के आधे से अधिक पुरुष सिगरेट पीते हैं

‘वर्ल्ड नो टोबैको डे’ के पहले यह रिपोर्ट जारी की गयी है। यह दिवस 31 मई को है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?