ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा ब‍िन लादेन की मौत: अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 1, 2019 08:55 AM2019-08-01T08:55:05+5:302019-08-01T08:55:05+5:30

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हमजा बिन लादेन का नाम अपनी प्रतिबंध सूची में रखा था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अमेरिका की ओर से हमजा को लेकर कड़े फैसले लेने के बाद सऊदी अरब ने भी हमजा की नागरिकता रद्द की थी।

Osama bin Laden's son Hamza Laden is dead: Reports | ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा ब‍िन लादेन की मौत: अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट का दावा

ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा ब‍िन लादेन की मौत: अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट का दावा

Highlightsहमजा लादेन का नाम अंतिम बार वर्ष 2018 में अलकायदा की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति में आया था।  इसी साल 2019 के मार्च महीने में अमेरिका ने हमजा बिन लादेन के बारे में जानकारी देने वालों को 10 लाख डॉलर इनाम देने का ऐलान किया था।

अंतरराष्‍ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा के मुखिया रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन के मौत की खबर सामने आई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि  खुफिया जानकारी प्राप्त की है कि ओसामा बिन लादेन का बेटा मर चुका है। हालांकि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि मौत कहां पर हुई। राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी बुधवार (31 जुलाई) को इस खबर पर कोई टिप्‍पणी करने से मना कर दिया। हमजा लादेन का नाम अंतिम बार वर्ष 2018 में अलकायदा की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति में आया था। 

 इसी साल 2019 के मार्च महीने में अमेरिका ने हमजा बिन लादेन के बारे में जानकारी देने वालों को 10 लाख डॉलर इनाम देने का ऐलान किया था। अमेरिका ने कहा था कि हमजा अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए उस पर हमले की साजिश रच रहा है। इसी को मद्देनजर इस इनाम का ऐलान किया गया था। 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हमजा बिन लादेन का नाम अपनी प्रतिबंध सूची में रखा था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अमेरिका की ओर से हमजा को लेकर कड़े फैसले लेने के बाद सऊदी अरब ने भी हमजा की नागरिकता रद्द की थी।

हमजा की पत्नी मिस्र की नागरिक है। ओसामा बिन लादेन के मरने के बाद से उसकी पत्नियां और बच्चे सऊदी अरब लौट गए थे जहां उन्हें पूर्व शहजादे मोहम्मद बिन नायेफ ने शरण दी थी। ओसामा की पत्नियों और उसके बच्चों ने लगातार लादेन की मां आलिया घानेम से संपर्क बनाए रखा। 

Web Title: Osama bin Laden's son Hamza Laden is dead: Reports

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे