लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में विपक्ष ने प्रधानमंत्री इमरान खान की अलोचना की, विश्वास मत को ‘निरर्थक’ बताया

By भाषा | Updated: March 6, 2021 19:44 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, छह मार्च पाकिस्तान के प्रमुख विपक्षी नेताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री इमरान खान से इस्तीफा देने और नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की। नेशनल असेंबली (संसद) में खान के विश्वास मत हासिल करने के ठीक बाद विपक्षी नेताओं ने यह मांग की।

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के निर्देश पर बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान खान ने संसद के 342 सदस्यीय निचले सदन में 178 सदस्यों का समर्थन हासिल किया।

विश्वास मत की प्रक्रिया विपक्ष की मौजूदगी के बगैर हुई क्योंकि 11 दलों के गठबंधन-पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) – ने मतदान का बहिष्कार किया था।

पीडीएम के प्रमख मौलाना फजलुर रहमान ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी और सिंध प्रांत के सुक्कूर में मीडियाकर्मियों को बताया कि इस विश्वास मत का कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा, “यह एक विश्वास मत नहीं था। हम जानते हैं कि किन एजेंसियों द्वारा रात भर सदस्यों के घरों पर नजर रखी जा रही थी। (हम जानते हैं) किसने प्रत्येक सदस्य की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिये उनके दरवाजों पर दस्तक दी।”

उनका संदर्भ उन खबरों को लेकर था जिनमें कहा गया था कि सरकार ने अपने सदस्यों को इस्लामाबाद में लॉज में कड़ी निगरानी में रखा था जिससे शक्ति परीक्षण के दौरान वे सभी संसद में मौजूद रहें।

रहमान ने आरोप लगाया कि सांसदों को प्रधानमंत्री खान के पक्ष में मतदान के लिये मजबूर किया गया।

उन्होंने प्रधानमंत्री को चुनौती दी कि “साहस दिखाएं और नए चुनाव कराकर जनता से विश्वास मत हासिल करें।”

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज ने पीडीएम की बैठक के बाद कहा कि खान के दिन अब गिनती के बचे हैं।

उन्होंने कहा, “अब यह बस समय की बात है कि वह कब जाते हैं।”

उन्होंने खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के “उपद्रवियों” द्वारा पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब, पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी और पूर्व गृह मंत्री अहसन इकबाल समेत अन्य नेताओं के साथ बदसलूकी को लेकर भी उन पर निशाना साधा।

मरियम ने कहा, “मेरा सिर यह देखकर फख्र से ऊंचा हो गया कि आपने कैसे भाड़े के कुछ दर्जन गुंडों का मुकाबला किया और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया।” उन्होंने हालांकि औरंगजेब पर हुए “हमले” पर दुख जताया।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीडीएम की बैठक के बाद अपने संबोधन में कहा कि सीनेट की सीट हारने के बाद खान का पर्दाफाश हो गया और विश्वास मत निरर्थक था।

उन्होंने कहा, “हम पहले ही जीच चुके हैं और बदलाव का वक्त आ गया है।”

इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि खान और विपक्षी नेताओं के बीच सियासी प्रतिद्वंद्विता खान के विश्वास मत हासिल करने के बावजूद खत्म नहीं होने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब