लाइव न्यूज़ :

एक रिपोर्ट, चार सिद्धांत : वैज्ञानिकों ने वायरस की उत्पत्ति पर किया मंथन

By भाषा | Updated: March 25, 2021 15:33 IST

Open in App

जिनेवा, 25 मार्च (एपी) अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों और चीन के वैज्ञानिकों की एक टीम कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर अपने संयुक्त अनुसंधान कार्य की रिपोर्ट प्रकाशित करने वाली है जिसमें चार सिद्धांत और एक संभावित निष्कर्ष शामिल है।

वर्ष 2019 में कोरोना वायरस सबसे पहले चीन में ही सामने आया था जिससे आज तक पूरी दुनिया परेशान है। इसकी वजह से विश्व में 27 लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं और देशों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।

इस घातक विषाणु की उत्पत्ति से संबंधित रिपोर्ट को महीनों के मंथन के बाद प्रकाशित किया जा रहा है।

तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रिपोर्ट कब जारी की जाएगी। इसका प्रकाशन इस महीने के शुरू में होना था, लेकिन इसमें विलंब हो गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि रिपोर्ट से कुछ ठोस उत्तर मिल सकते हैं तथा अन्य कई सवाल उठ सकते हैं।

रिपोर्ट में दस अंतरराष्ट्रीय महामारी विशेषज्ञों, डेटा वैज्ञानिकों, पशु चिकित्सा विशेषज्ञों, प्रयोगशाला और खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों का मत शामिल होगा जिन्होंने कोरोना वायरस का प्रारंभिक केंद्र रहे चीन के वुहान शहर का इस साल के शुरू में दौरा किया था।

जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी की वैश्विक स्वास्थ्य नीति के निदेशक मैथ्यू कवनाघ ने कहा कि वायरस की उत्पत्ति की जांच की दिशा में यह रिपोर्ट पहला कदम साबित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा