लाइव न्यूज़ :

केवल सात दिन में यूक्रेन से 10 लाख लोगों ने किया पलायन, बन सकता है सदी का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट

By विशाल कुमार | Updated: March 3, 2022 08:58 IST

यूएनएचसीआर के प्रवक्ता जोंग-आह गेदिनी-विलियम्स ने लिखा कि हमारा आंकड़ा संकेत करता है कि राष्ट्रीय अधिकारियों द्वारा एकत्र की गई गणना के आधार पर हमने मध्य यूरोप में 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन से पलायन करने वालों की यह संख्या यूक्रेन की दो फीसदी की आबादी से अधिक है।विश्व बैंक ने 2020 के अंत में यूक्रेन की जनसंख्या को 4 करोड़ 40 लाख गिना था।यूक्रेन से पलायन इसे इस सदी का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बना सकती है।

जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि रूस के आक्रमण के बाद एक सप्ताह से भी कम समय में 10 लाख लोग यूक्रेन से पलायन कर गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के आंकड़े से पता चलता है कि एक सप्ताह से भी कम समय में यूक्रेन से पलायन करने वालों की यह संख्या यूक्रेन की दो फीसदी की आबादी से अधिक है। विश्व बैंक ने 2020 के अंत में यूक्रेन की जनसंख्या को 4 करोड़ 40 लाख गिना था।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि 40 लाख लोग अंततः यूक्रेन छोड़ सकते हैं, लेकिन आगाह किया कि यह आंकड़ा कहीं अधिक भी हो सकता है।

एक ईमेल में यूएनएचसीआर के प्रवक्ता जोंग-आह गेदिनी-विलियम्स ने लिखा कि हमारा आंकड़ा संकेत करता है कि राष्ट्रीय अधिकारियों द्वारा एकत्र की गई गणना के आधार पर हमने मध्य यूरोप में 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने ट्विटर पर लिखा कि केवल सात दिनों में हमने यूक्रेन से पड़ोसी देशों में दस लाख शरणार्थियों का पलायन देखा है।

बता दें कि, साल 2011 में गृहयुद्ध का सामना करने वाले सीरिया फिलहाल सबसे अधिक शरणार्थियों के पलायन वाला देश है जहां से करीब 56 लाख लोगो पलायन कर चुके हैं। हालांकि, 2013 में सीरिया से भी लोगों के पलायन के दौरान 10 लाख लोगों के पलायन में करीब तीन महीने लग गए थे।

यूएनएचसीआर की प्रवक्ता शाबिया मंटू ने बुधवार को कहा कि इस दर पर यूक्रेन से पलायन इसे इस सदी का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बना सकती है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादUN Human Rights CouncilUN General Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

भारतPutin India Visit: दो दिवसीय यात्रा के लिए आज भारत आएंगे पुतिन, Su-57 जेट, द्विपक्षीय व्यापार सहित कई मुद्दे एजेंडे में शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!