ऑस्टिन गोलीबारी की घटना में व्यक्ति की मौत, कई घायल

By भाषा | Published: June 14, 2021 08:44 AM2021-06-14T08:44:54+5:302021-06-14T08:44:54+5:30

One killed, several injured in Austin shooting | ऑस्टिन गोलीबारी की घटना में व्यक्ति की मौत, कई घायल

ऑस्टिन गोलीबारी की घटना में व्यक्ति की मौत, कई घायल

ऑस्टिन (अमेरिका), 14 जून (एपी) अमेरिका के ऑस्टिन में भीड़भाड़ वाली एक सड़क पर गोलीबारी की घटना में घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को इस बारे में बताया।

ऑस्टिन पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल डगलस जॉन कंटोर (25) को शनिवार तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसने रविवार दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर दम तोड़ दिया। अंतरिम पुलिस प्रमुख जोसेफ चाकोन ने बताया कि गोलीबारी की घटना रात करीब डेढ़ बजे हुई। सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए अवरोधक लगाये गये थे। जांच अधिकारियों का मानना है कि दो पक्षों में विवाद के बाद गोलीबारी की शुरुआत हुई।

चाकोन ने बताया कि कम से कम एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। विभाग ने हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि वे सुरागों के आधार पर दूसरे संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं जो अब भी फरार है। मामले में जांच जारी है।

शुक्रवार और शनिवार की रात टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन, शिकागो और जॉर्जिया के सवाना में गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी और 30 लोग घायल हुए थे। ऑस्टिन में गोलीबारी की घटना में 14 लोग घायल हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One killed, several injured in Austin shooting

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे