लाइव न्यूज़ :

एम्सटर्डम में चाकू से हमले में एक की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: May 22, 2021 10:43 IST

Open in App

एम्सटर्डम, 22 मई (एपी) एम्सटर्डम में शुक्रवार देर रात चाकू से हमले की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि चार पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और उनकी स्थिति का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं इस हमले के पीछे की मंशा के बारे में पुलिस ने कुछ नहीं कहा है।

एम्सटर्डम पुलिस की प्रवक्ता मारीज्के स्टॉर ने बताया, ‘‘ हमने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि असल में क्या हुआ था और क्यों हुआ।’’

चाकू से हमले की यह घटना उस इलाके में हुई है जहां कई बार और रेस्त्रां हैं लेकिन कोरोना वायरस से संबंधित प्रतिबंधों की वजह से घटना के समय ये सभी बंद थे।

इस संबंध में अन्य ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'