लाइव न्यूज़ :

इजराइल में ‘ हॉट एयर बलून’ से गिरने से एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: October 19, 2021 13:57 IST

Open in App

तेल अवीव, 19 अक्टूबर (एपी) इजराइल में मंगलवार को एक व्यक्ति ‘हॉट एयर बलून’ से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इजराइल पुलिस ने यह जानकारी दी।

'हॉट एयर बलून' एक बड़ा गुब्बारा होता है, जिसमें टोकरी जुड़ी होती है, जिस पर बैठ लोग उड़ान का आनंद लेते हैं। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति गु्ब्बारे के चालक दल का सदस्य था और गुब्बारे की टोकरी से लटक रहा था। ऊंचाई से गिरने से उसकी मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस अधिकारी स्लावा बोनचुक ने इजराइली सेना रेडियो को बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि हॉट एयर बलून टोकरी से लटकते व्यक्ति के साथ ही उड़ गया था। राहगीरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसने पायलट को इसके बारे में बताया। पायलट गुब्बारे को नीचे ला पाता, इससे पहले ही व्यक्ति जमीन पर गिर गया।

इजराइल के मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि व्यक्ति उत्तरी इजराइल के ग्रामीण इलाके में राजमार्ग पर एक कार पर गिरा। खबरों के मुताबिक दुर्घटना के बाद गुब्बारा और इसमें सवार 14 यात्री सुरक्षित जमीन पर उतरने में कामयाब रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल