लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में सुसन बी एंथनी संग्रहालय में आग लगने के कारणों की जांच में जुटे अधिकारी

By भाषा | Updated: September 27, 2021 12:33 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 27 सितंबर (एपी) अमेरिका के रोचेस्टर में दमकल अधिकारी सुसन बी एंथनी म्युजियम एंड हाउस में रविवार तड़के लगी आग से हुई क्षति के आकलन और जांच में जुटे हैं।

दमकल अधिकारियों को देर रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली। आग में संग्रहालय का पिछला हिस्सा जलकर खाक हो गया था जिसमें काफी क्षति हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आग में किसी ऐतिहासिक कलाकृति को नुकसान नहीं पहुंचा है।

संग्रहालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय ऐतिहासिक विरासत स्थल में शामिल इस भवन का निर्माण 18वीं शताब्दी के मध्य में हुआ था और यह एंथनी का घर था, जिन्हें 1872 के राष्ट्रपति चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में यह मकान ‘नेशनल अमेरिकन वुमन सफरेज एसोसिएशन’ का मुख्यालय बन गया। वर्ष 1906 में एंथनी का निधन हुआ था।

एक बयान में बटालियन प्रमुख जोसेफ लुना ने बताया, ‘‘रोचेस्टर दमकल विभाग आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। दमकलकर्मियों ने संग्रहालय में लगी वस्तुओं को बचाने और आग को अधिक फैलने से रोकने के लिए काफी अच्छा काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल