लाइव न्यूज़ :

अब अमेरिका में भी धूमधाम से मनाया जाएगा दिवाली का त्योहार; पेंसिल्वेनिया में मिलेगी आधिकारिक छुट्टी, जानें कैसे हुआ संभव

By अंजली चौहान | Updated: April 27, 2023 16:11 IST

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर में दिवाली की छुट्टी को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपेंसिल्वेनिया शहर में अब से दिवाली की आधिकारिक छुट्टी मिलेगी पेंसिल्वेनिया में एक विधेयक पास कर इसकी अनुमति दी गई है पेन्सिलवेनिया प्रांत नें लगभग 2 लाख दक्षिण एशियाई लोग रहते हैं

वाशिंगटन: संयुक्त राज्य अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर में रहने वाले प्रवासी भारतीय के लिए खुशखबरी की खबर है। पेंसिल्वेनिया स्टेट सीनेट में हिंदुओं के त्योहार दिवाली के अवकाश को मंजूरी दे दी गई है।

इसके अवकाश को लेकर वहां एक आधिकारिक विधेयक पास किया गया जिसके बाद ये घोषणा की गई। जानकारी के अनुसार, पेन्सिलवेनिया स्टेट सीनेट के एक सदस्य सीनेटर निकिल सावल ने अपने ट्वीट के जरिए इसकी सूचना दी है। उन्होंने इस विधेयक के पारित होने पर आभार व्यक्त किया और खुशी जताई। 

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि सीनेट ने सर्वसम्मति से दिवाली को एक आधिकारिक अवकाश के रूप में मान्यता देने के लिए मतदान किया। प्रकाश और संबंध के इस त्योहार को मनाने वाले सभी पेन्सिलवेनियावासियों के लिए आपका स्वागत है। 

जानकारी के अनुसार, पेन्सिलवेनिया प्रांत नें लगभग 2 लाख दक्षिण एशियाई लोग रहते हैं। इनमें से अधिकतर लोग दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं।

अपने बयान में निकिल सावल ने कहा कि दिवाली की हमारी राष्ट्रमंडल की आधिकारिक मान्यता उन हजारों पेंसिल्वेनियावासियों को शामिल करने का एक साफ संदेश है जो हर साल इस रोशनी के त्योहार को धूमधाम से मानते हैं। 

इसके अलावा पेंसिल्वेननिया के सीनेटर निकिल सावल के साथ ही ग्रेग रोथमैन ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है। रोथमैन ने ट्वीट में कहा कि पेंसिल्वेनिया में दिवाली को मान्यता देने वाला कानून पेंसिल्वेनिया सीनेट में 50-0 से पारित हो गया।

आज का वोट हमारे राष्ट्रमंडल की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बरकरार रखता है और जश्न मनाता है। बता दें कि इस साल 12 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। 

टॅग्स :अमेरिकाUSदिवालीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?