लाइव न्यूज़ :

अब पर्यटन के लिए क्यूबा नहीं जा सकेंगे अमेरिकी नागरिक

By भाषा | Updated: June 5, 2019 10:12 IST

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा, ‘‘क्यूबा की सहायता से मादुरो ने मानवीय संकट पैदा किया है जो क्षेत्र को अस्थिर करता है।’’

Open in App

ट्रंप प्रशासन ने अपने नागरिकों पर पर्यटन के लिए क्यूबा जाने पर रोक लगा दी है। इस पूरी कवायद का मकसद अपनी मुद्रा एक ऐसे देश जाने से रोकना है जिसे अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का मित्र मानता है। वित्त मंत्रालय ने अमेरिकी नागरिकों को शिक्षा के लिए क्यूबा जाने अथवा क्रूज से या निजी नौका यात्रा के तहत जाने पर रोक लगा दी है। अमेरिका के इस कदम से क्यूबा को झटका लगेगा।

इस वर्ष के शुरुआती चार महीनों में ढ़ाई लाख से अधिक अमेरिकी पर्यटक क्यूबा गए थे। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका क्यूबा के लोगों के दमन के लिए, वेनेजुएला में दखल तथा वहां निकोलस मादुरो के नेतृत्व में जारी संकट में उसकी सीधी भूमिका के लिए क्यूबा के शासन को जिम्मेदार ठहराता है। ’’

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा, ‘‘क्यूबा की सहायता से मादुरो ने मानवीय संकट पैदा किया है जो क्षेत्र को अस्थिर करता है।’’ उनका कहना है कि इस रोक का मकसद क्यूबा में अप्रत्यक्ष पर्यटन को रोकना है। क्यूबा सरकार ने अमेरिका के इस कदम की निंदा की है। पर्यटन पर रोक से देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट