लाइव न्यूज़ :

काबुल हवाई अड्डा कब खुलेगा, यह स्पष्ट नहीं है : कतर

By भाषा | Updated: September 2, 2021 21:50 IST

Open in App

काबुल, दो सितंबर (एपी) कतर के एक शीर्ष राजनयिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि विशेषज्ञ काबुल हवाई अड्डे को खोलने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन चेतावनी दी कि यह स्पष्ट नहीं है कि विमानों की आवाजाही कब शुरू होगी। अफगानिस्तान में कई लोग अब भी देश छोड़ने के लिए व्यग्र हैं।तालिबान ने लोगों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया है और वे महिलाओं एवं लड़कियों को स्कूलों में पढ़ने तथा लोगों की स्वतंत्र आवाजाही जैसे भरोसे दिला रहे हैं। लेकिन काफी लोगों को इस पर संदेह है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने नये शासकों के साथ संपर्क रखने पर जोर दिया है ताकि उनके वादों को परखा जा सके।पश्चिमी प्रांत हेरात में गवर्नर के कार्यालय के बाहर दर्जनों महिलाओं ने प्रदर्शन कर अपने अधिकारों की रक्षा की मांग की। उन्होंने नारे लगाए और देश के नए नेतृत्व से आग्रह किया कि वे अपनी कैबिनेट में महिलाओं को शामिल करें। देश से बाहर निकलने का बड़ा मार्ग काबुल हवाई अड्डा अब तालिबान के हाथों में है और बंद है। कतर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने आज चेतावनी दी कि अभी स्पष्ट संकेत नहीं है कि यह कब खुलेगा। कतर और तुर्की से एक तकनीकी टीम बुधवार को काबुल रवाना हुई जो हवाई अड्डे के फिर से संचालन में मदद करेगी। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि देश को मानवीय सहयोग मुहैया कराने के लिए यह आवश्यक है।अल थानी ने दोहा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हम जल्द से जल्द इसका संचालन कर सकेंगे। हम अब भी लोगों को बाहर निकालने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं... हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और तालिबान के संपर्क में हैं ताकि हवाई अड्डे के संचालन में खामियों और खतरे को पहचान सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा