लाइव न्यूज़ :

परमाणु हथियारों के निषेध संबंधी संधि से बाध्य नहीं: पाकिस्तान

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:47 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 29 जनवरी पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह परमाणु हथियारों के निषेध संबंधी संधि से बाध्य नहीं है क्योंकि संधि सभी हितधारकों के हितों को ध्यान में रखने में विफल रही है ।

परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि 22 जनवरी को लागू हुई थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के अंत में हिरोशिमा और नागासाकी पर अमेरिका द्वारा परमाणु बम गिराए जाने की पुनरावृत्ति को रोकने के उद्देश्य से दशकों लंबे चले अभियान के बाद यह संधि अस्तित्व में आयी।

हालांकि कई राष्ट्रों ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए स्वागत किया जबकि इस संधि का अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन और भारत सहित दुनिया के परमाणु हथियारों से लैस देशों ने विरोध किया था। जापान ने भी समझौते का समर्थन नहीं किया ।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि जुलाई 2017 में अपनाई गई इस संधि पर ' संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण वार्ता मंचों के बाहर बातचीत की गई ।

बयान के अनुसार, "तदनुसार, पाकिस्तान इस संधि में निहित किसी भी दायित्व से खुद को बाध्य नहीं मानता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?