लाइव न्यूज़ :

नॉर्वे: शख्स ने तीर और धनुष से पांच लोगों की हत्या की, गिरफ्तार किया गया

By विशाल कुमार | Updated: October 14, 2021 08:49 IST

बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को हमले की सूचना मिली. पुलिस प्रमुख ओयिंग आस ने कहा कि इस वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और किसी और की कोई तलाश नहीं है. हमारे पास जो जानकारी है उसके आधार पर इसके पीछे एक शख्स का हाथ है.

Open in App
ठळक मुद्देधनुष और तीरधारी एक व्यक्ति ने गिरफ्तार होने से पहले पांच लोगों की हत्या कर दी.बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को हमले की सूचना मिली.एक ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी सहित दो लोग घायल हुए.

कोपेनहेगन: नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के पास बुधवार को धनुष और तीरधारी एक व्यक्ति ने गिरफ्तार होने से पहले पांच लोगों की हत्या कर दी. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

कोंग्सबर्ग शहर के पुलिस प्रमुख ने कहा कि अधिकारियों और हमलावर के बीच टकराव हुआ था, लेकिन उन्होंने विस्तार से नहीं बताया. बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को हमले की सूचना मिली. करीब 20 मिनट बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एसोसिएट प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि दो अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें गहन देखभाल में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक अधिकारी भी शामिल है जो ड्यूटी पर नहीं था और जिस दुकान पर हमला हुआ था उसके अंदर था.

पुलिस प्रमुख ओयिंग आस ने कहा कि इस वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और किसी और की कोई तलाश नहीं है. हमारे पास जो जानकारी है उसके आधार पर इसके पीछे एक शख्स का हाथ है.

इससे एक दशक पहले एक दक्षिणपंथी चरमपंथी एंद्रेस बहरिंग ब्रेविक ने ओस्लो के सरकारी जिला कार्यालय में बम लगाकर उटोया आईलैड स्थित वामपंथी लेबर पार्टी के यूथ संगठन के समर कैंप में गोलीबारी करके नरसंहार को अंजाम दिया था. 22 जुलाई, 2011 की इस घटना में 77 लोग मारे गए थे.

ब्रेविक को 21 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, जो नॉर्वेजियन कानून के तहत अधिकतम है, लेकिन उसकी सजा तब तक बढ़ाया जा सकता है जब तक उसे समाज के लिए खतरा माना जाता है.

टॅग्स :Norwaymurder casePolice
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?