लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन की बहन ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया झटका, शिखर वार्ता की संभावनाओं को किया खारिज

By भाषा | Updated: July 10, 2020 13:06 IST

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग (Kim Yo-jong) ने साफ किया है कि इस साल 2020 में अब उनके भाई के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मुलाकात नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकिम यो जोंग अपने भाई की विश्वासपात्र है और हाल फिलहाल में वह उत्तर कोरिया के मामलों में काफी सक्रिय रही हैं। उत्तर कोरिया के दबाव के बावजूद अमेरिका वार्ता बहाल करने के बदले में प्रतिबंधों में छ्रट देना नहीं चाहता। 

सियोल:  उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन (Kim Jong-Un) की बहन (Kim Yo-jong) ने शुक्रवार (10 जुलाई)  को कहा कि इस साल उन्हें उनके भाई के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने की उम्मीद नहीं है क्योंकि उत्तर कोरिया के पास ट्रंप को हाई प्रोफाइल बैठकों का तोहफा देने की कोई वजह नहीं है जबकि उसे इसके बदले में कुछ भी ठोस नहीं मिल रहा है। किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग के हवाले से उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में परमाणु कूटनीति को सक्रिय रखने के लिए अमेरिका द्वारा अहम छूट दिए जाने के वादे का जिक्र किया।

किम जोंग (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन साथ ही आपको नहीं पता कि कब क्या हो जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी हैरान करने वाली बात हो सकती है और यह दोनों शीर्ष नेताओं के फैसले पर निर्भर करता है।’’ किम यो जोंग ने कहा कि अगर शिखर वार्ता की जरूरत होती है तो यह अमेरिका की जरूरत है जबकि उत्तर कोरिया के लिए यह ‘‘अव्यावहारिक है और इससे हमें कोई फायदा नहीं है।’’

किम यो जोंग अपने भाई की विश्वासपात्र है और हाल फिलहाल में वह उत्तर कोरिया के मामलों में काफी सक्रिय रही हैं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब कोरिया मामले के अमेरिका का शीर्ष अधिकारी एशिया में है। उप विदेश मंत्री स्टीफन बीगन सियोल में दक्षिण कोरियाई अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद जापान गए हैं।

किम जोंग (फाइल फोटो)

सियोल में उन्होंने उत्तर कोरिया के एक वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार पर पुरानी सोच पर अटके रहने का आरोप लगाया है। उनकी टिप्पणियों से प्रतीत होता है कि उत्तर कोरिया के दबाव के बावजूद अमेरिका वार्ता बहाल करने के बदले में प्रतिबंधों में छ्रट देना नहीं चाहता। 

टॅग्स :किम जोंग उनडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा