लाइव न्यूज़ :

रूस का दौरा करने वाले हैं उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन, हथियारों की संभावित डील को लेकर अमेरिका और पश्चिमी देश चिंता में

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 5, 2023 18:01 IST

संयुक्त राष्ट्र उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रमों को सीमित करना चाहता है, जिसके लिए उसने उत्तर कोरिया के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं। लेकिन अगर बदलते परिदृश्य में रूस पिछले दरवाजे से भी उत्तर कोरिया की मदद करता है तो ये अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के लिए खतरनाक हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस का दौरा कर सकते हैं उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उनउत्तर कोरिया द्वारा मास्को को हथियार उपलब्ध कराने की पेशकश हो सकती हैउत्तर कोरिया हथियारों के बदले रूस से तकनीक की मांग कर सकता है

नई दिल्ली:  उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन इस महीने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए रूस की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। दोनों नेता यूक्रेन में जारी युद्ध में उत्तर कोरिया द्वारा मास्को को हथियार उपलब्ध कराने की संभावना पर चर्चा करेंगे।

बीबीसी के यूएस पार्टनर सीबीएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि किम जोंग उन ट्रेन के माध्यम से रूस की यात्रा कर सकते हैं।  व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन के बातचीत कहां होगी यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि इन कयासों पर अब तक न तो रूस ने कोई प्रतिक्रिया दी है न ही उत्तर कोरिया द्वारा ही कुछ कहा गया है। हालांकि किम और पुतिन की मुलाकात को लेकर अमेरिका और पश्चिमी देशों में चिंता जरूर है।

रूस को यूक्रेन में अपना अभियान जारी रखने के लिए हथियारों का जरूरत है। वहीं उत्तर कोरिया तेजी से परमाणु हथियार विकसित कर रहा है और रूस को परमाणु तकनीक में महारथ हासिल है। अमेरिका और पश्चिमी देशों की चिंता ये है कि अगर रूस ने उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों की तकनीक दी तो इसके परिणाम भयानक हो सकते हैं। 

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारी जॉन किर्बी ने 30 अगस्त को कहा था कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच हथियारों के लेन-देन को लेकर बातचीत जोर पकड़ रही है। दरअसल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी सेना के लिए हथियारों की आपूर्ति चाहते हैं, जिसके लिए वह उत्तर कोरिया से बातचीत कर रहे हैं।  हथियारों की इस खरीद-फरोख्त और उत्तर कोरिया के साथ बढ़ते व्यापारिक संबंधों का यूक्रेन के युद्धक्षेत्र पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। 

उत्तर कोरिया हथियारों के बदले रूस से तकनीक की मांग कर सकता है। इससे उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रमों को बहुत फायदा होगा और साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से हुए नुकसान की भरपाई कर सकेगा। अमेरिका ने सितंबर 2022 में दावा किया था कि उत्तर कोरिया, रूस को बड़ी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। 

कुछ समय पहले रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने उत्तर कोरिया का दौरा किया था। इस दौरान शोइगु को हथियारों की प्रदर्शनी दिखाने का काम खुद उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने किया। इस प्रदर्शनी में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें, लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइलें और नई तकनीक वाले उन्नत ड्रोन के साथ-साथ अन्य हथियार प्रणालियां भी मौजूद थीं।

संयुक्त राष्ट्र उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रमों को सीमित करना चाहता है, जिसके लिए उसने उत्तर कोरिया के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं। लेकिन अगर बदलते परिदृश्य में रूस पिछले दरवाजे से भी उत्तर कोरिया की मदद करता है तो ये अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के लिए खतरनाक हो सकता है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादउत्तर कोरियाकिम जोंग उनअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."