लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की तबीयत है बेहद खराब, सर्जरी के बाद गंभीर खतरे का कर रहे सामना: रिपोर्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 21, 2020 09:15 IST

किम जोंग उन अत्यधिक धूम्रपान, मोटापा और अधिक काम करने की वजह से कार्डियोवस्कुलर का सामना कर रहे हैं। उनका इलाज हयांगसन काउंटी के एक विला में किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकिम जोंग की सर्जरी के बाद भी हालत और बिगड़ गई है। बताया गया है कि उन्हें 15 अप्रैल को अपने दादा के जन्मदिन का जश्न मनाने वाले कार्यक्रम में भी नहीं देखा गया था।

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की तबीयत ठीक नहीं है और वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है किम जोंग की सर्जरी के बाद भी हालत और बिगड़ गई है। उन्हें 15 अप्रैल को अपने दादा के जन्मदिन का जश्न मनाने वाले कार्यक्रम में भी नहीं देखा गया था। बताया जा रहा है कि सर्जरी के बाद गंभीर खतरे में हैं। वहीं, इन मीडिया रिपोर्ट पर दक्षिण कोरिया सरकार नजर बनाए हुए है।  

सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि किम के स्वास्थ्य के बारे में चिंता विश्वसनीय है लेकिन हालत की गंभीरता का आकलन करना कठिन है। दक्षिण कोरिया में स्थित एक ऑनलाइन समाचार पत्र डेली एनके का कहना है कि किम को कथित तौर पर 12 अप्रैल को एक कार्डियोवास्कुलर का सामना करना पड़ा है।

रिपोर्ट में कहा गया गया कि किम जोंग उन अत्यधिक धूम्रपान, मोटापा और अधिक काम करने की वजह से कार्डियोवस्कुलर का सामना कर रहे हैं। उनका इलाज हयांगसन काउंटी के एक विला में किया जा रहा है। बताया गया है कि किम की हालत में सुधार हुआ है यह कह पाना मुश्किल है। उनका इलाज करने वाली अधिकांश मेडिकल टीम 19 अप्रैल को प्योंगयांग लौट आई और उनमें से कुछ लोग उनकी स्थिति को सुधारने के लिए अभी मौजूद हैं। 

हालांकि इस संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के कार्यालय ने सोमवार को सीएनएन की रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बता दें, उत्तर कोरिया के बाहर खुफिया जानकारी इकट्ठा करना बेहद मुश्किल है। यह अमेरिकी खुफिया के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों में से एक।

उत्तर कोरिया अपने नेता किम जोंग उन की किसी भी सूचना को बाहर नहीं आने देता है। उसे देश के भीतर लगभग एक देवता के समान माना जाता है। उत्तर कोरिया के पास कोई स्वतंत्र प्रेस नहीं है और देश के नेतृत्व की बात करने पर वह एकदम शून्य हो जाता है। 

टॅग्स :उत्तर कोरियाकिम जोंग उनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल