लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन ने अपने बॉडीगार्ड और उत्तर कोरिया की खुफिया एजेंसी के प्रमुख को हटाया

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 15, 2020 12:23 IST

कोरियन हेराल्ड की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग उन ने लेफ्टिनेंट जनरल रिम क्वांग ली को अपने खुफिया एजेंसी के प्रमुख के पद से हटा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिम जोंग उन और उसके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब किसी और को दी गई हैरिम क्वांग ली को किम जोंग उन ने अपने खुफिया प्रमुख पद से हटा दिया है

नई दिल्ली:उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong-un) ने अपने टॉप खुफिया एजेंसी रिकोनिसेंस जनरल ब्यूरो (Reconnaissance General Bureau) यानि आरजीबी के प्रमुख और सुप्रीम गार्ड कमांडर के पद से लेफ्टिनेंट जनरल रिम क्वांग इल को हटा दिया है।  आरजीबी के मुखिया पर किम और उनके परिवार की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी रहती है।

दक्षिण कोरिया के अंग्रेजी दैनिक 'कोरिया हेराल्ड' के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल रीम क्वांग-इल (Rim Kwang-il) को पिछले साल दिसंबर में जंग किल-सोंग (Jang Kil-song) की जगह रिकोनिसेंस जनरल ब्यूरो (RGB) के निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया था। इसके अलावा रिम को कथित तौर पर सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया गया था।

मगर अब ये अनुमान लगाए जा रहे हैं कि लेफ्टिनेंट जनरल रीम क्वांग-इल की जगह युन जोंग-रिन ने ले ली है, जोकि साल 2010 से उत्तर कोरियाई नेता किम के मुख्य अंगरक्षक थे। हालांकि, पिछले साल अप्रैल में युन जोंग-रिन की जगह क्वाक चांग-सिक ने ले ली थी। जानकारी के अनुसार, युन जोंग-रिन सत्ताधारी पार्टी की केंद्रीय समिति का सदस्य भी हैं।

किम के बॉडीगार्ड बदले जाने की ये रिपोर्ट उस समय आई है जब हाल में उसके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अकटलें लगाई जा रही थी। हालांकि इस बीच किम की ताजा तस्वीरें भी आईं लेकिन इसे लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। अमेरिका ने भी कहा कि ताजा तस्वीरों की सच्चाई उसे पता नहीं है कि वो असली है या नकली लेकिन वो ये मानकर चल रहा है कि किम संभवत: ठीक हैं।

मालूम हो, कुख्यात जासूसी एजेंसी आरजीबी को दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका के खिलाफ जासूसी करने और कई हाई प्रोफाइल हमलों, साइबर युद्ध के लिए जिम्मेदार माना जाता रहा है। कथित तौर पर दक्षिण कोरियाई नौसैनिक पोत चेओनान पर कुख्यात 2010 के हमले का जिम्मेदार भी आरजीबी को माना जाता है। इसमें दक्षिण कोरियाई नौसेना के 46 नाविक मारे गए थे।

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरियादक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा