लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने बैठक से पहले अमेरिका को किया आगाह

By भाषा | Updated: March 16, 2021 16:23 IST

Open in App

सियोल, 16 मार्च (एपी) उत्तर कोरिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन पर पहली बार निशाना साधते हुए अमेरिका को आगाह किया कि अगर वे अगले चार साल तक ‘‘आराम से सोना’’ चाहते हैं तो कोई भी अप्रिय स्थिति पैदा ना करें।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन उत्तर कोरिया और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर जापान और दक्षिण कोरिया से बात करने के लिए एशिया गए हैं, जिसके बाद उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने मंगलवार को यह बयान जारी किया।

दोनों मंत्री तोक्यो में मंगलवार को वार्ता करेंगे और अगले दिन सियोल में अधिकारियों से मिलेंगे।

उत्तर कोरिया के अंतर-कोरियाई मामले संभालने वाली किम यो जोंग ने कहा कि वह इस मौके का इस्तेमाल अमेरिका के नए प्रशासन को सलाह देने के लिए भी करना चाहेंगी, जो उन्हें उकसाने के लिए काफी उतारू है।

किम यो जोंग ने कहा, ‘‘अगर वह अगले चार साल तक आराम से सोना चाहते हैं, तो उनके लिए अच्छा होगा कि पहला ही कदम ऐसा ना उठाएं, जिससे कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो।’’

बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर शनिवार को बताया था कि अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले कुछ महीनों में कई माध्यमों के जरिए उत्तर कोरिया से सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

वहीं, किम यो जोंग ने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया को अगर दक्षिण कोरिया के साथ सहयोग नहीं करना है, तो वह सैन्य तनाव को कम करने के लिए हुए 2018 के द्विपक्षीय समझौते से बाहर आने पर विचार करेगा और अंतर-कोरियाई संबंधों को संभालने के लिए गठित एक दशक पुरानी सत्तारूढ़ पार्टी इकाई को भी भंग कर देगा।

प्योंगयांग के आधिकारिक समाचार पत्र ‘रोदोंग सिनमन’ में प्रकाशित बयान के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘ हम दक्षिण कोरिया के व्यवहार और उसके रुख पर नजर रखेंगे। अगर उसका व्यवहार और उकसाने वाला हुआ, तो हम असाधारण कदम उठाएंगे।’’

गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच वार्षिक सैन्य अभ्यास पिछले सप्ताह शुरू हुआ था, जो बृहस्पतिवार तक चलेगा।

किम यो जोंग ने कहा कि एक छोटा अभ्यास भी उत्तर कोरिया के प्रति द्वेषभाव है।

इससे पहले भी कई बार, उत्तर कोरिया इस सैन्य अभ्यास को आक्रमण की तैयारी बता चुका है और इसका जवाब मिसाइल परीक्षण करके दे चुका है।

उन्होंने कहा , ‘‘ युद्ध अभ्यास और द्वेषभाव के साथ कभी भी वार्ता तथा सहयोग से काम नहीं हो सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल