लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया की धमकी ‘बेहद निराशाजनक’ लेकिन हम शांति चाहते हैं: अमेरिका

By भाषा | Updated: January 1, 2020 10:55 IST

पोम्पिओ ने कहा, ‘‘अगर चेयरमैन किम राष्ट्रपति ट्रम्प से किए वादों से मुकर गए हैं तो यह बेहद निराशाजनक है।’’ शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने सीबीएस टेलीविजन से कहा, ‘‘हमने अपनी प्रतिबद्धताएं निभाई हैं। हम उम्मीद रखेंगे कि वह अपने वादों को निभाएंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देअगर चेयरमैन किम राष्ट्रपति ट्रम्प से किए वादों से मुकर गए हैं तो यह बेहद निराशाजनक है।राष्ट्रपति ट्रम्प ने ऐसा नजरिया अपनाया है जिसमें हमने कूटनीतिक राह बनाने की कोशिश की।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि उनका देश परमाणु मिसाइल परीक्षण बहाल करने की उत्तर कोरिया की धमकी से बेहद निराश है लेकिन वह प्योंगयांग के साथ टकराव के बजाय शांति चाहता है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एलान किया है कि प्योंगयांग अपने परमाणु और अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर लगी रोक हटा रहा है।

पोम्पिओ ने कहा, ‘‘अगर चेयरमैन किम राष्ट्रपति ट्रम्प से किए वादों से मुकर गए हैं तो यह बेहद निराशाजनक है।’’ शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने सीबीएस टेलीविजन से कहा, ‘‘हमने अपनी प्रतिबद्धताएं निभाई हैं। हम उम्मीद रखेंगे कि वह अपने वादों को निभाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रम्प ने ऐसा नजरिया अपनाया है जिसमें हमने कूटनीतिक राह बनाने की कोशिश की। हम उम्मीद करते हैं कि उत्तर कोरिया पुन:विचार करेगा...हम शांति चाहते हैं न कि टकराव।’’ किम ने धमकी दी कि वह जल्द ही ‘‘नये सामरिक हथियार’’ का प्रदर्शन करेगा। इसके तुरंत बाद फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में पोम्पिओ ने उत्तर कोरियाई नेता से पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि चेयरमैन किम सही फैसला करेंगे और वह संघर्ष एवं युद्ध के बजाय शांति तथा समृद्धि चुनेंगे।’’ पोम्पिओ ने कहा, ‘‘ऐसे परीक्षणों पर स्वत: लगाया प्रतिबंध पिछले दो वर्षों से प्योंगयांग और वाशिंगटन के बीच परमाणु कूटनीति का स्तंभ रहा है जिसके दौरान किम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच तीन बैठकें हुई लेकिन कोई खास प्रगति नहीं हुई।’’

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरियाअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट