लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने किया इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, जापान ने मिसाइल रोधक क्षमता को मजबूत करने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: October 12, 2020 13:44 IST

उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में शनिवार को सत्तारूढ़ पार्टी की 75वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित परेड के दौरान कई हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया गया जिसमें दो ऐसी मिसाइलें हैं जिन्हें विदेशी दर्शकों को पहली बार दिखाया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे यह उत्तर कोरिया की मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों की तुलना में काफी बड़ी हैं।जापान अपने लोगों की सुरक्षा के लिए अमेरिका तथा अन्य संबंधित देशों के साथ सहयोग करना जारी रखेगा।कैतो ने उत्तर कोरिया द्वारा प्रदर्शित की गई मिसाइल के बारे में जापान के विश्लेषण का विवरण देने से इनकार कर दिया है।

तोक्योः उत्तर कोरिया की हथियार प्रणाली के संभावित खतरे के मद्देनजर, जापान ने सोमवार को अपनी मिसाइल रोधक क्षमता को मजबूत करने का संकल्प लिया। 

देश ने इस खतरे को ‘‘अधिक विविधतापूर्ण तथा जटिल“ बताया है। उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में शनिवार को सत्तारूढ़ पार्टी की 75वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित परेड के दौरान कई हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया गया जिसमें दो ऐसी मिसाइलें हैं जिन्हें विदेशी दर्शकों को पहली बार दिखाया गया है। 

एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है। यह उत्तर कोरिया की मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों की तुलना में काफी बड़ी हैं जबकि दूसरी, एक मिसाइल का उन्नयन संस्करण प्रतीत होती है जिसे पनडब्बियों से छोड़ा जा सकता है। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव कातसुनोबू कैतो ने सोमवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ विविधतापूर्ण और जटिल खतरे की प्रतिक्रिया के क्रम में, हम अपनी व्यापक मिसाइल निरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए दृढ़ता से काम करेंगे।“ 

उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि उनमें से कुछ मिसाइलों को हमारे पारंपरिक उपकरणों से रोक पाना हमारे लिए मुश्किल होगा। कैतो ने उत्तर कोरिया द्वारा प्रदर्शित की गई मिसाइल के बारे में जापान के विश्लेषण का विवरण देने से इनकार कर दिया है। 

उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जापान अपने लोगों की सुरक्षा के लिए अमेरिका तथा अन्य संबंधित देशों के साथ सहयोग करना जारी रखेगा। गौरतलब है कि तेजतर्रार पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के करीब आठ साल के कार्यकाल के दौरान, उत्तर कोरिया और चीन के बढ़ते खतरे के बीच जापान-अमेरिकी गठजोड़ के तहत जापान ने अपनी सेना की अंतरराष्ट्रीय भूमिका का विस्तार किया है।

टॅग्स :जापानउत्तर कोरियादक्षिण कोरियाअमेरिकाकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!