लाइव न्यूज़ :

नॉर्थ कोरिया ने रॉकेट लॉन्च साइट से किया 'बेहद महत्वपूर्ण परीक्षण': केसीएनए

By भाषा | Updated: December 8, 2019 08:41 IST

North Korea: नॉर्थ कोरिया ने अपनी रॉकेट लान्च साइट से एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षण किए जाने की बात कही है, हालांकि अभी इस परीक्षण की ज्यादा जानकारी नहीं मिली है

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया ने कहा कि उसने किया है एक महत्वपूर्ण टेस्टउत्तर कोरिया की अमेरिका के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बातचीत बंद पड़ी है

सियोल: नॉर्थ कोरिया ने रविवार को कहा कि उसने लंबी दूरी रॉकेट लॉन्च साइट से एक 'महत्वपूर्ण टेस्ट' किया है। उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई।

परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बातचीत बंद पड़ी है।  उत्तर कोरिया की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के एक प्रवक्ता ने कहा ‘‘सात दिसम्बर 2019 को सोहे परीक्षण स्थल से एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षण किया गया।’’

इस रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया है कि ये परीक्षण किसके लिए था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक नई सैटेलाइट तस्वीर से ये संकेत मिलता है कि नॉर्थ कोरिया पावर सैटेलाइट लॉन्चर के लिए प्रयोग किए जाने वाले इंजन के परीक्षणों को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। 

समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने प्रवक्ता के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया की ‘‘रणनीतिक स्थिति’’ बदलने में ताजा परीक्षण के परिणाम की ‘‘अहम’’ भूमिका होगी।

संयुक्त राष्ट्र ने नॉर्थ कोरिया पर सैटेलाइट की लॉन्चिंग पर बैन लगाया है क्योंकि वह लंबी दूरी की मिसाइल तकनीकी का परीक्षण करने पर विचार कर रहा था। 

टॅग्स :उत्तर कोरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट