लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने दो सप्ताह में पांचवीं बार किया मिसाइल प्रक्षेपण, दक्षिण कोरिया को दी गंभीर चेतावनी

By भाषा | Updated: August 10, 2019 12:54 IST

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने पिछले दो सप्ताह में पांचवीं बार किए गए इस प्रक्षेपण को वॉशिंगटन और दक्षिण कोरियाई के संयुक्त अभ्यास के खिलाफ एक ‘‘ गंभीर चेतावनी ’’ करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया ने शनिवार को एक बार फिर मिसाइल प्रक्षेपण किया।हैमहंग शहर के पास से दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं।

सियोल, 10 अगस्तः अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ विरोध जाहिर करते हुए उत्तर कोरिया ने शनिवार को एक बार फिर मिसाइल प्रक्षेपण किया। सियोल में रक्षा अधिकारियों ने बताया कि हैमहंग शहर के पास से दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में गिरने वाली इन मिसाइलों ने 400 किलोमीटर की दूरी तय की। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने पिछले दो सप्ताह में पांचवीं बार किए गए इस प्रक्षेपण को वॉशिंगटन और दक्षिण कोरियाई के संयुक्त अभ्यास के खिलाफ एक ‘‘ गंभीर चेतावनी ’’ करार दिया।

यह संयुक्त अभ्यास दो दिन पहले ही शुरू हुआ है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरियाई नेता से एक पत्र मिलने की जानकारी दी। ट्रम्प ने कहा, ‘‘ मुझे कल किम जोंग-उन से एक खूबसूरत पत्र मिला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह एक बेहद सकारात्मक पत्र था। वह युद्ध अभ्यास से खुश नहीं है। मुझे भी यह कभी पसंद नहीं था। मैं कभी इसका प्रशंसक नहीं रहा। आपको पता है क्यों? मुझे इस पर पैसा लगाना पसंद नहीं है।’’

व्हाइट हाउस की ओर से इन ताजा प्रक्षेपणों पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने ‘एएफपी’ से कहा, ‘‘ हम अपने जापानी और दक्षिण कोरियाई सहयोगियों से निकटता से बात कर रहे हैं।’’ वहीं ट्रम्प ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर कोरियाई नेता मिसाइल प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे एक बेहतरीन पत्र दिया है। मैं आपको उसे जरूर देना चाहूंगा, लेकिन मुझे नहीं पता, मुझे नहीं लगता कि यह उचित होगा। वह बेहद निजी पत्र है। यह बेहतरीन पत्र है। उन्होंने इस बारे में बताया कि वह (किम) क्या कर रहे हैं। वह प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं। यह जो हम कर चुके हैं उसकी तुलना में बेहद छोटा प्रक्षेपण हैं।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘ किम प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं। उन्होंने पत्र में इसका जिक्र किया है, लेकिन वह उत्तर कोरिया के लिए अच्छा भविष्य भी देखते हैं। हम देखेंगे कि यह कैसे संभव होता है।’’

टॅग्स :उत्तर कोरियादक्षिण कोरियाकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा