लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया अब नहीं करेगा परमाणु परीक्षण और मिसाइल टेस्ट, ट्रंप बोले- दुनिया के लिए अच्छी खबर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 21, 2018 08:40 IST

अमेरिका समेत दुनिया को हैरान करने वाला उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने बड़ा फैसला लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अप्रैल : अमेरिका समेत दुनिया को हैरान करने वाला उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने बड़ा फैसला लिया है। किम जोंग ने अपने न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण रोकने का फैसला कर लिया है। 

खबर के अनुसार  किम जोंग उन ने शनिवार (21 अप्रैल) को कहा कि वे परमाणु परीक्षण और अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल लॉन्च को रोक देंगे।  कहा जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया आज से अपने यहां होने वाले सभी न्यूक्लियर टेस्ट प्रोग्राम्स रोकने जा रहा है, इसके साथ ही जोंग सभी परमाणु साइटों को भूी बंद कर देंगा। ये फैसला किंग जोंग ने अपने देश के हित को ध्यान में रखते हुए लिया है। 

खबर के मुताबिक, किम जोंग उन के इस कदम के पीछे मुल्क की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मुद्दों पर फोकस करने की सोच है। जोंग ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है जब उसको कुछ दिन बाद ही साउथ कोरिया के राष्ट्रपति से एक समिट में मिलने वाले हैं।

जोंग के इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है। सबसे पहले  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के इस फैसले की सराहना की है।ट्रंप ने ट्वीट किया, 'नॉर्थ कोरिया न्यूक्लियर टेस्ट प्रोग्राम रोकने पर राजी हो गया है, यह नॉर्थ कोरिया और दुनिया के लिए बहुत ही अच्छी खबर है'।

कहा जा रहा है कि किम जोंग की मुलाकात साउथ कोरिया के राष्ट्रपति और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहुत जल्द होने वाली है। ऐसे में इस मुलाकात के पहले का ये बदलाव भी अहम होने वाला है।

टॅग्स :किम जोंग उनडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा