लाइव न्यूज़ :

North Korea missiles: उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर कई संदिग्ध क्रूज मिसाइलें दागी, हवा से जमीन पर रॉकेट दागने का अभ्यास

By भाषा | Updated: April 14, 2020 14:54 IST

उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि मंगलवार सुबह मिसाइलों को मुनचोन और पड़ोसी वनसान से दागा गया। मंत्रालय के मुताबिक उत्तर कोरिया ने छोटी दूरी की क्रूज मिसाइलों को मुनचोन से दागा जो 150 किलोमीटर तक गईं। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया ने मौजूदा नेता किम जोंग उन के दादा और देश के संस्थापक किम द्वितीय सुंग की 108वीं वर्षगांठ मनाई थी।कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर केंद्रित है जिसके बारे में प्योंगयांग का कहना है कि वह अब तक इससे बचा हुआ है।

सियोलः उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर मंगलवार को कई संदिग्ध क्रूज मिसाइलें दागी। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि देश के पूर्वी हिस्से से मुनचोन से ‘‘कई प्रक्षेपास्त्र’’ दागे गए जो “कम दूरी की क्रूज मिसाइलें” मालूम हो रही हैं।

इस परीक्षण से एक दिन पहले परमाणु संपन्न उत्तर कोरिया ने मौजूदा नेता किम जोंग उन के दादा और देश के संस्थापक किम द्वितीय सुंग की 108वीं वर्षगांठ मनाई थी। इसके अलावा एक दिन पहले ही दक्षिण कोरिया में संसदीय चुनाव हुए थे और विश्व का ध्यान मुख्यत: कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर केंद्रित है जिसके बारे में प्योंगयांग का कहना है कि वह अब तक इससे बचा हुआ है।

हाल के कुछ वर्षों में उत्तर कोरिया ने कई बार बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है पृथ्वी से काफी ऊंचे उठकर अक्सर अंतरिक्ष तक जाती हैं और उसके बाद गुरुत्वाकर्षण शक्ति के चलते बहुत तेज गति से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती हैं। इसके शस्त्र भंडार में आईसीबीएम (अंतर्महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें) शामिल हैं जो पूरे अमेरिकी भूभाग तक पहुंचने में सक्षम हैं।

वहीं इसके उलट क्रूज मिसाइलें सतह से कुछ ही मीटर ऊपर तक जाती हैं जिनका पता लगाना मुश्किल होता है। कई बार ये लगातार स्थान परिवर्तित करते रहते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए परिष्कृत निर्देशित प्रणाली की जरूरत पड़ती है।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि मंगलवार को ये मिसाइलें पूर्वी सागर के तौर पर प्रसिद्ध जापान सागर के ऊपर दागी गईं जो बाद में पानी में गिर गईं। उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण कोरिया और अमेरिकी खुफिया अधिकारी संबंधित मुद्दों का करीबी विश्लेष्ण कर रहे हैं।” ए

टॅग्स :उत्तर कोरियादक्षिण कोरियामिसाइलकिम जोंग उनचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल