लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें South Korea पर दागी, प्योंगयांग ने धमकी दी थी

By भाषा | Updated: March 2, 2020 17:57 IST

परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया का यह प्रक्षेपण तीन महीने से ज्यादा वक्त के बाद हो रहा है और यह ऐसे समय में हुआ जब अमेरिका के साथ बातचीत अब भी रुकी हुई है। सियोल के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने बताया कि ये दो मिसाइलें पूर्वी तट पर वोनसन इलाके से समुद्र के ऊपर पूर्व की ओर दागी गईं और इन्होंने 35 किलोमीटर की ऊंचाई पर 240 किलोमीटर की दूरी तय की।

Open in App
ठळक मुद्देजेसीएस के एक अधिकारी ने कहा कि वे, “कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें मानी जा रही हैं।”राष्ट्रपति कार्यालय ब्लू हाउस ने कहा कि दक्षिण कोरिया के सुरक्षा मंत्रियों ने इस बात पर “अत्यधिक चिंता” जताई है।

दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने कम दूरी वाली दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इससे कुछ हफ्तों पहले प्योंगयांग ने ‘‘नया सामरिक हथियार’’ दर्शाने की धमकी दी थी और कहा था कि प्रतिबंध से राहत देने के लिए अमेरिका को दी गई समय सीमा समाप्त हो गई।

परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया का यह प्रक्षेपण तीन महीने से ज्यादा वक्त के बाद हो रहा है और यह ऐसे समय में हुआ जब अमेरिका के साथ बातचीत अब भी रुकी हुई है। सियोल के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने बताया कि ये दो मिसाइलें पूर्वी तट पर वोनसन इलाके से समुद्र के ऊपर पूर्व की ओर दागी गईं और इन्होंने 35 किलोमीटर की ऊंचाई पर 240 किलोमीटर की दूरी तय की।

जेसीएस के एक अधिकारी ने कहा कि वे, “कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें मानी जा रही हैं।” राष्ट्रपति कार्यालय ब्लू हाउस ने कहा कि दक्षिण कोरिया के सुरक्षा मंत्रियों ने इस बात पर “अत्यधिक चिंता” जताई है कि उत्तर कोरिया, “सैन्य तनावों को बढ़ाने की कार्रवाई कर रहा है।”

जापान के रक्षा मंत्री ने कहा कि उनके जलक्षेत्र में या विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में किसी भी वस्तु के गिरने या गुजरने का संकेत नहीं मिला है लेकिन कहा, “उत्तर कोरिया द्वारा हाल में बार-बार बैलिस्टिक या अन्य मिसाइलों का प्रक्षेपण गंभीर मुद्दा है।” यह प्रक्षेपण ऐसे वक्त में हुआ है जब प्योंगयांग कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने में संघर्ष कर रहा है। 

टॅग्स :उत्तर कोरियादक्षिण कोरियाकिम जोंग उनअमेरिकाजापानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट