लाइव न्यूज़ :

ट्रंप से बैठक रही असफल तो बौखलाए किम जोंग ने हवाई अड्डे पर अपने अधिकारियों को मरवा दिया: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 31, 2019 12:49 IST

अंतर कोरियाई संबंधों के मामलों को देखने वाले दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने इस संबंध में टिप्पणी से इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप से बैठक असफल रहने पर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने अपने अधिकारियों को मारादक्षिण कोरिया के अखबार ‘द चोसुन इल्बो’ की रिपोर्ट से सामने आई बातरिपोर्ट के अनुसार किम ने मिरिम हवाईअड्डे पर गोलियों से अपने अधिकारियों को मरवा दिया

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच दूसरी शिखर वार्ता असफल रहने के बाद उत्तर कोरिया ने अमेरिका के लिये अपने विशेष दूत को मौत के घाट उतार दिया है। दक्षिण कोरिया के अखबार ‘द चोसुन इल्बो’ की शुक्रवार को प्रकाशित खबर के अनुसार अमेरिका से लौटे 'अपने सर्वोच्च नेता' के साथ विश्वासघात करने के आरोप में किम ह्योक चोल को गोलियों से मरवा दिया गया।

चोल ने हनोई बैठक का जमीनी काम देखा था और वह किम की निजी ट्रेन में उनके साथ भी रहे थे। अखबार ने अज्ञात सूत्र के हवाले से लिखा, 'जांच के बाद मार्च में किम ह्योक चोल को विदेश मंत्रालय के चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिरिम हवाईअड्डे पर गोलियों से मरवा दिया।' 

खबर में अन्य अधिकारियों के नाम नहीं दिये गये हैं। किम ह्योक चोल फरवरी में आयोजित हनोई शिखर वार्ता में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीफेन बीगन के उत्तर कोरियाई समकक्ष थे। बहरहाल अंतर कोरियाई संबंधों के मामलों को देखने वाले दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने इस संबंध में टिप्पणी से इनकार किया है। अखबार ने यह भी कहा कि किम जोंग उन की दुभाषिया रहीं शिन ह्ये योंग को शिखर वार्ता में गलती के लिये जेल भेज दिया गया है।

अन्य राजनयिक सूत्र के हवाले से ‘चोसुन’ की खबर के अनुसार जब ट्रम्प 'कोई समझौता नहीं' कहकर बैठक से बाहर जाने लगे, तब वह किम के नये प्रस्ताव को अनुवाद कर अमेरिकी राष्ट्रपति को बताने में नाकाम रही थीं।

उत्तर कोरिया को प्रतिबंधों में राहत के बदले उसके परमाणु कार्यक्रम पर रोक से संबंधित समझौते पर पहुंचने से नाकाम रहने के बाद किम जोंग उन और ट्रम्प वियतनाम की राजधानी से बिना किसी समझौते के लौट आये थे। उत्तर कोरिया ने इसके बाद से दबाव बढ़ा दिया है और मई में उसने दो कम दूरी वाले मिसाइल का भी प्रक्षेपण किया।

अखबार के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी एवं परमाणु वार्ता में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के समकक्ष रहे किम योंग चोल को भी श्रम शिविर भेज दिया गया है।

टॅग्स :उत्तर कोरियाकिम जोंग उनडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा