लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ बने साझा संपर्क ऑफिस को बम से उड़ाया

By निखिल वर्मा | Updated: June 16, 2020 14:49 IST

उत्तर कोरिया ने सीमा पर उसके खिलाफ पर्चे भेजने से कार्यकर्ताओं को नहीं रोक पाने पर दक्षिण कोरिया के साथ सभी प्रकार के संपर्क माध्यमों को बंद करने की चेतावनी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकिम जोंग उन की बहन ने हाल में ही कहा था कि ‘दुश्मन’ दक्षिण कोरिया के साथ आगे का निर्णय सेना करे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया से दुश्मनी को और नहीं बढ़ाने और बातचीत की मेज पर लौटने की अपील की थी

उत्‍तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की सीमा से लगे संयुक्‍त औद्योगिक कॉम्‍प्‍लेक्‍स में बने संपर्क कार्यालय को विस्‍फोट करके उड़ा दिया है। उत्तर कोरिया ने अंतर-कोरियाई कार्यालय ध्वस्त करने और दक्षिण कोरिया के साथ सभी संचार लाइनें काटने की पुष्टि की है। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।

इससे पहले उत्तर कोरिया की सेना ने मंगलवार को उन क्षेत्रों में वापस लौटने की धमकी दी है जिसे अंतर-कोरियाई शांति समझौते के तहत असैन्य क्षेत्र घोषित किया गया है। उत्तर कोरिया अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ परमाणु वार्ता रूकने के बाद से अपने चिर प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया पर लगातार दबाव बनाना जारी रखे हुए है। 

किम की बहन ने दिए आदेश

कोरियन पीपल्स आर्मी के जनरल स्टाफ ने कहा कि जिन क्षेत्रों को दक्षिण कोरिया के साथ समझौते के बाद असैन्य क्षेत्र बनाया गया था, उन अनिर्दिष्ट सीमावर्ती क्षेत्रों में आगे बढ़ने की सत्तारूढ़ पार्टी की सिफारिशों की सेना समीक्षा कर रही है। इससे पहले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की शक्तिशाली बहन भी कह चुकी हैं कि किसोंग में सीमा से लगते हुए क्षेत्र में 'बेकार' पड़े अंतर-कोरियाई ‘संपर्क कार्यालय’ को खत्म कर दिया जाए और ‘दुश्मन’ दक्षिण कोरिया के साथ आगे का निर्णय सेना करे। 

कोरियाई देशों में बढ़ेगा तनाव

इसके बाद उत्तर कोरिया सेना किसोंग स्थित कार्यालय को बम से उड़ा दिया। उत्तर कोरिया अब सीमा पर तनाव कम करने के लिए 2018 में हुए द्विपक्षीय सैन्य समझौते से अपने हाथ पीछे खींच सकती है। उत्तर कोरिया ने हाल के महीनों में एक हद तक दक्षिण कोरिया के साथ सभी तरह के सहयोग को यह कहते हुए खत्म कर दिया है कि वाशिंगटन के साथ परमाणु समझौते में प्रगति नहीं हो रही है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन ने सोमवार को कहा था कि उत्तर कोरिया को दुश्मनी को बढ़ावा देना बंद करके बातचीत करनी चाहिए और किसी को भी शांति समझौते से पीछे नहीं हटना चाहिए। 

टॅग्स :उत्तर कोरियादक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा