लाइव न्यूज़ :

चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल प्राइज का ऐलान, इस बीमारी की थेरेपी ढूंढ़ने के लिए दो हस्तियों को मिलेगा नोबेल

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 1, 2018 19:05 IST

Nobel Prize 2018 award for medicine: नोबेल पुरस्कारों के इतिहास में पहली दफा इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसी को नहीं दिया जाएगा। बाकी के चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, शांति और अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा शुरू हो चुकी है।

Open in App

वाशिंगटन, 1 अक्टूबरः नोबेल पुरस्कार 2018 के अवार्ड की घोषणाओं का आगाज हो गया है। इस साल चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल प्राइज के लिए दो हस्तियों को चुना गया है। द नोबेल प्राइज के ट्व‌िटर अकाउंट से सोमवार को इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट के मुताबिक जेम्स पी एलिसन और तसुकु होंजो को कैंसर थेरेपी के क्षेत्र में विशेष खोज के लिए इस साल का चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल संयुक्त रूप से दिया जाएगा। आगामी 8 अक्टूबर तक सभी नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी।

जानकारी के अनुसार इन दोनों हस्तियों ने कैंसर के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को घटाने वाले तत्वों से लड़ने वाली थेरेपी को विकसित किया है। द नोबेल प्राइज के ट्विटर अकाउंट ने इस थेरेपी को नेगेटिव इम्यून रेगुलेशन का नाम दिया।

जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी टैक्सास एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर के प्रोफेसर जेम्स पी एलिसन ने अपने अध्ययनों में एक ऐसे प्रोटीन के बारे में जानकारी दी जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कारकों का इलाज करता है। इसके अलावा क्योटो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर तसुक होंजो ने भी इसी से मिलते-जुलते गुणों वाले एक प्रोटीन की खोज की है।

उन्होंने अपने शोधों में यह पाया कि एक खास किस्म का प्रोटीन रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं को कैंसर के ट्यूमर तक पहुंचने से रोकता है। इससे कैंसर के मरीजों को कैंसर लड़ने में काफी सहायता मिल जाती है।

नोबेल पुरस्कार मिलने की खुशी के बाद क्योटो यूनिवर्सिटी के प्रो. तसुक होंजो ने अपनी टीम के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें वह अपने टीम के साथ खुशी का इजहार कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नोबेल पुरस्कारों के इतिहास में पहली दफा इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसी को नहीं दिया जाएगा। बाकी के चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, शांति और अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा शुरू हो चुकी है। यह पुरस्कार डायनामाइट के आविष्‍कारक एल्फ्रेड नोबेल की याद में हर साल दिए जाते हैं।

टॅग्स :नोबेल पुरस्कार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप का सपना हुआ पूरा! वेनेजुला की नेता विपक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया नोबेल पुरस्कार

विश्वक्या वेनेजुएला के नेता मचाडो के हाथों ट्रंप को मिले शांति पुरस्कार? नोबेल इंस्टिट्यूट ने कही ये बात

विश्वमार्खेज का अद्‌भुत संसार और ट्रम्प का चर्चिल न हो पाना

विश्वNobel Prize 2025: जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को दिया जाएगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

विश्वनोबेल शांति पुरस्कार नहीं?, पूरी तरह से स्वस्थ हैं डोनाल्ड ट्रंप, चिकित्सक बोले- बेटेस्डा, मैरीलैंड स्थित अस्पताल में 3 घंटे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला