Nobel peace Prize 2019: इथोपिया के पीएम अबी अहमद को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 11, 2019 02:45 PM2019-10-11T14:45:42+5:302019-10-11T15:22:43+5:30

Nobel peace Prize 2019: इससे पहले स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर भी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए खूब चर्चा हो रही थी।

Nobel Peace Prize 2019 to be awarded to Ethiopian Prime Minister Abiy Ahmed Ali | Nobel peace Prize 2019: इथोपिया के पीएम अबी अहमद को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार

इथोपिया के पीएम अबी अहमद को 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार

Highlightsइथोपिया के पीएम अबी अहमद को 2019 का नोबेल शांति पुरस्कारपूर्वी अफ्रीकी देश और पड़ोसी इरीट्रिया के साथ विवाद सुलझाने के लिए मिलेगा अवॉर्ड

इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार इथोपिया के प्रधानमंत्री 2019 अबी अहमद अली को देने की घोषणा हुई है। इससे पहले स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर खूब चर्चा हो रही थी। सटोरियों में भी ग्रेटा थनबर्ग को लेकर खूब चर्चा थी। हालांकि, विशेषज्ञ इथोपिया के 43 साल के प्रधानमंत्री को पुरस्कार मिलने की उम्मीद जता रहे थे। 

नोबेल पुरस्कार जूरी ने बताया अबी अहमद को ये पुरस्कार शांति के लिए प्रयास और खासकर पूर्वी अफ्रीकी देश और पड़ोसी इरीट्रिया के साथ सीमा संघर्ष के मसले को सुलझाने के लिए दिया जा रहा है।

अबी अहमद पिछले साल अप्रैल में इथोपिया के प्रधानमंत्री बने थे और तभी उन्होंने साफ कर दिया था कि इरीट्रिया के साथ बातचीत को आगे बढ़ाना चाहते हैं और क्षेत्र में शांति के लिए प्रयासरत रहेंगे। अबी अहम को नोबेल पुरस्कार 10 दिसंबर को ओस्लो में दिये जाएंगे। पुरस्कार राशि के तौर पर उन्हें 9 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।


इससे पहले गुरुवार को नोबेल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा हुई थी। साहित्य के पिछले साल और इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा एक साथ इस बार की गई। साल 2018 का नोबेल पुरस्कार ओल्गा टोकारजुक को दिया जाएगा जबकि इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार पीटर हैंडके को मिलेगा। पीटर हैंडके ऑस्ट्रिया के लेखक हैं। वहीं, ओल्गा पोलैंड की रहने वाली हैं। 

इसके अलावा चिकित्सा, भौतिकी और रसायन के क्षेत्र के नेबोले पुरस्कारों को विजेताओं की भी घोषणा इसी हफ्ते की गई है। रसायन का इस साल का नोबोले जॉन बी गुडइनफ, एम स्टैनले वाइटिंगम और अकिरा योशिनो को देने की घोषणा हुई है। इन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार लिथियम-आयन-बैट्री के विकास के लिए दिया जाएगा।

वहीं, भौतिकी का इस साल का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडियेर क्वीलोज को देने की घोषणा हुई है। अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं विलियम कालिन और ग्रेग सेमेंजा और ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ ने चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा हुई है।

Web Title: Nobel Peace Prize 2019 to be awarded to Ethiopian Prime Minister Abiy Ahmed Ali

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे