लाइव न्यूज़ :

साउथ कोरिया ने कहा- किम जोंग उन पर अटकलें सही नहीं, जीवित और स्वस्थ हैं उत्तर कोरियाई नेता 

By भाषा | Updated: April 27, 2020 15:43 IST

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को लेकर दुनिया भर में अटकलों का बाजार गर्म है। दुनिया के कई देश को लग रहा है कि उत्तर कोरिया नेता की मौत हो गई है। कुछ देश का मानना है कि उनका हेल्थ सही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिद्वंद्वी उत्तर कोरिया में कोई ‘असामान्य घटनाक्रम’ नहीं हुआ है जिससे किम जोंग उन के स्वास्थ्य के बारे में चल रही अटकलों का समर्थन मिलता हो।किम उत्तर कोरियाई संस्थापक और अपने दादा किम इल सुंग की 108वीं जयंती पर 15 अप्रैल को आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए थे।

सियोलः दक्षिण कोरिया सरकार ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन का स्वास्थ्य खराब है। किम जोंग उन के बारे में उत्तर कोरिया द्वारा चुप्पी साधे रहने से चल रही अटकलों को बल मिला है।

सियोल और वाशिंगटन सहित दुनिया भर में इस बात की चिंता है कि अगर किम को वास्तव में कुछ हो गया तो उत्तर कोरिया और उसके परमाणु कार्यक्रम का क्या होगा। ऐसी स्थिति में दक्षिण कोरिया और अमेरिका को विशेष दिक्कत होगी क्योंकि दोनों देश पिछले दो साल से किम के संपर्क में रहे हैं। हालांकि हाल के महीनों में बातचीत ठहर गयी है।

दक्षिण कोरिया के एक मंत्री किम येओन-चुल ने रविवार को सियोल में एक बैठक में कहा कि दक्षिण कोरिया के पास "पर्याप्त खुफिया जानकारी है जिनके आधार पर यह कहा जा सकता है कि प्रतिद्वंद्वी उत्तर कोरिया में कोई ‘असामान्य घटनाक्रम’ नहीं हुआ है जिससे किम जोंग उन के स्वास्थ्य के बारे में चल रही अटकलों का समर्थन मिलता हो।’’

किम उत्तर कोरियाई संस्थापक और अपने दादा किम इल सुंग की 108वीं जयंती पर 15 अप्रैल को आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए थे। उसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगने लगीं। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने किम के स्वास्थ्य या उनकी सार्वजनिक गतिविधियों का कोई उल्लेख नहीं किया है। हालांकि उसने यह कहा कि उन्हें विदेशों से कुछ बधाई संदेश मिले हैं। उत्तर कोरिया के सरकारी टीवी चैनल ने सोमवार को कहा कि किम ने पूर्वी तट पर एक पर्यटक रिसॉर्ट निर्माण स्थल पर श्रमिकों और अधिकारियों को धन्यवाद भेजा है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने सोमवार को कुछ अंतर-कोरियाई सहयोग परियोजनाओं को लेकर अपना प्रस्ताव दोहराया। इनमें कोरोना वायरस के मद्देनजर पृथक-वास अभियान शामिल है। मून ने यह भी कहा कि वह परस्पर समृद्धि के लिए प्रयास करेंगे जो दोनों देशों के नेताओं के बीच विश्वास पर आधारित हो। सोमवार को, किम के साथ मून की पहली शिखर बैठक के दो साल पूरे हो गए।

 

टॅग्स :उत्तर कोरियाकिम जोंग उनदक्षिण कोरियाअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."