लाइव न्यूज़ :

छह सप्ताह जमानत पर रहने के बाद लखपत जेल लौटेंगे नवाज शरीफ, इफ्तार के बाद करेंगे समर्पण 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2019 14:47 IST

तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके इफ्तार के बाद शाम में खुद जेल प्रशासन के समक्ष समर्पण करेंगे और पीएमएल (एन) कार्यकर्ताओं की एक रैली में जेल पहुंचेंगे जिसकी अगुवाई उनकी बेटी मरयम नवाज करेंगी। अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में शीर्ष अदालत ने चिकित्सा आधार पर 26 मार्च को शरीफ (69) को छह सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत मंजूर किया था

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा आधार पर उन्हें दी गई जमानत अवधि को बढाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दीनवाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के एक जुलूस में मंगलवार को लाहौर के कोट लखपत जेल वापस लौटेंगे

पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के एक मामले में छह सप्ताह तक जमानत पर रहने के बाद मंगलवार को यहां कोट लखपत जेल लौटेंगे। गौरतलब है कि उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में सात साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।

उम्मीद की जा रही है कि तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके इफ्तार के बाद शाम में खुद जेल प्रशासन के समक्ष समर्पण करेंगे और पीएमएल (एन) कार्यकर्ताओं की एक रैली में जेल पहुंचेंगे जिसकी अगुवाई उनकी बेटी मरयम नवाज करेंगी। अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में शीर्ष अदालत ने चिकित्सा आधार पर 26 मार्च को शरीफ (69) को छह सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत मंजूर किया था और 27 अप्रैल को उन्होंने स्थायी जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने चिंता और अवसाद से पीड़ित होने का हवाला दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा आधार पर उन्हें दी गई जमानत अवधि को बढाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी, जिससे मंगलवार को उनकी जमानत की अवधि समाप्त हो गई। पीएमएल-एन के प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोमवार को बताया, ‘‘नवाज शरीफपाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के एक जुलूस में मंगलवार को लाहौर के कोट लखपत जेल वापस लौटेंगे। कार्यकर्ताओं को शरीफ के साथ जेल की ओर मार्च निकालने के लिए उनके जाती उमरा आवास पर एकत्र होने के लिए कहा गया है।’’

उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री इमरान खान के लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरना चाहते हैं और वे नेतृत्व से एक आह्वान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तानपाकिस्तानी जेलइमरान खानकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट