लाइव न्यूज़ :

इजराइल में अब घरों के अंदर मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं

By भाषा | Updated: June 15, 2021 15:07 IST

Open in App

यरुशलम, 15 जून (एपी) इजराइल ने बेहद सफल टीकाकरण अभियान के बाद अब घरों में मास्क लगाने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है।

यह पाबंदी मंगलवार को हटाई गई, हालांकि लोगों को अब भी विमानों में और पृथकवास केंद्र जाने के दौरान मास्क लगाना होगा। जिन लोगों को अब तक कोविड रोधी टीका नहीं लगा है उन्हें नर्सिंग होम और अन्य दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुविधाओं में मास्क का इस्तेमाल करना होगा।

इजराइल ने अपनी लगभग 85 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण कर दिया है जिसके बाद वहां स्कूलों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को पूरी तरह खोल दिया गया है। इजराइल की 90 लाख से ज्यादा की आबादी में कोरोना वायरस के महज कुछ दर्जन उपचाराधीन मरीज ही हैं।

अधिकारी कोरोना वायरस के नए स्वरूप को लेकर बढ़ी चिंताओं के कारण हालांकि विदेशी लोगों का स्वागत करने को लेकर थोड़ी सतर्कता बरत रहे हैं। इजराइल ने पिछले महीने के अंत में आगंतुकों के ऐसे पहले समूह की मेजबानी की थी। यहां पहुंचने पर सभी पर्यटकों को टीकाकरण प्रमाण-पत्र दिखाना होता है और उनकी जांच भी की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना