लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में अभिव्यक्ति की स्वत्रंता नहीं, कई इलाकों में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार: पत्रकार आरीफ तौकीर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 13, 2018 02:48 IST

"पाकिस्तान के बलूचिस्तान, सिंध, खैबर पख्तोंत्वा और पीओके में हालात अब तक सामान्य नहीं हुए। अत्याचार करने वाले अमानवीय चेहरे कई बार सामने आते हैं।"

Open in App

जेनेवा, 13 मार्च। पाकिस्तान में अभियक्ति की स्वतंत्रता नाम की कोई चीज नहीं है। स्वीटजरलैंड के जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद सत्र में ह्यूमन राइट्स के एक सेमिनार में पाकिस्तानी पत्रकार आरीफ तौकीर ने अपने ही देश की सरकार के खिलाफ बयान देते हुए कहा है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान, सिंध, खैबर पख्तोंत्वा और पीओके में हालात अब तक सामान्य नहीं हुए। अत्याचार करने वाले अमानवीय चेहरे कई बार सामने आते हैं।

पत्रकार आरीफ तौकीर ने कहा कि, बलूचिस्तान, सिंध, खैबर पख्तोंखवा और पीओके में अल्पसंख्यकों पर उत्पीड़न, हत्याओं और अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं। खास बात यह है कि वहां की मुख्यधारा के मीडिया में इन जैसे मानव अधिकारों के उल्लंघन की सूचना नहीं दी जा रही है और यह बहुत खतरनाक है। पाकिस्तानी पत्रकार ने पाकिसातन की राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, सैन्य द्वारा परिभाषित सेंसरशिप सबसे खराब है। सबसे दुख की बात यह है कि अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की खबरें भी मुख्यधारा के मीडिया से गायब हो चुकी है।

गौरतलब है कि इससे पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् (एचआरसी) के 33वें सत्र में उत्तर देने के अधिकार के तहत भारत ने पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे अत्याचार पर कहा कि, हम, एक बार फिर, पाकिस्तान से कहते हैं कि वह भारत के किसी भी हिस्से में हिंसा और आतंकवाद को उकसाना और समर्थन देना बंद करे साथ ही किसी भी रूप में हमारे अंदरूनी मामलों में दखलअंदाजी बंद करे।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?