लाइव न्यूज़ :

इमरान खान को झटका, PAK की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने सरकार गिराने की 'विदेशी साजिश' को किया खारिज

By भाषा | Updated: April 22, 2022 19:53 IST

बयान में कहा गया है, “प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों ने एनएससी को एक बार फिर सूचित किया कि उन्हें किसी विदेशी साजिश के सबूत नहीं मिले हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देपीएम शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद एनएससी का आया बयानअपने बयान में एनएससी ने कहा- किसी विदेशी साजिश के सबूत नहीं मिले हैं

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के दावों के विपरीत उनकी सरकार को गिराने के पीछे कोई विदेशी साजिश नहीं थी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद एनएससी ने एक बयान जारी कर कहा, “एनएससी ने वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास से प्राप्त टेलीग्राम पर चर्चा की। 

अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत ने समिति को अपने टेलीग्राम के संदर्भ और सामग्री के बारे में जानकारी दी।” एनएससी पाकिस्तान में सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर समन्वय के लिए सर्वोच्च मंच है। ‘द डॉन’ समाचार पत्र के मुताबिक, समिति ने कहा कि उसने पूर्व राजदूत द्वारा साझा किए गए ‘टेलीग्राम की सामग्री’ की जांच की और अपनी पिछली बैठक में लिए गए ‘निर्णयों की पुष्टि’ की। 

बयान में कहा गया है, “प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों ने एनएससी को एक बार फिर सूचित किया कि उन्हें किसी विदेशी साजिश के सबूत नहीं मिले हैं।” इसके मुताबिक, बैठक में निष्कर्ष निकाला गया कि कोई विदेशी साजिश नहीं हुई है। इमरान यह दावा करते आ रहे हैं कि विपक्ष द्वारा नेशनल असेंबली में उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव एक ‘विदेशी साजिश’ का नतीजा था। 

पूर्व प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया है कि उनकी स्वतंत्र विदेश नीति के चलते उन्हें सत्ता से बेदखल करने के लिए विदेश से धन भेजा जा रहा था। इमरान ने यह भी कहा है कि अमेरिकी विदेश विभाग में दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो के सहायक सचिव डोनाल्ड लू उनकी सरकार को गिराने की ‘विदेशी साजिश’ में शामिल थे। हालांकि, अमेरिका ने उनके इस आरोप को कई बार खारिज किया है। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?