Chinese Aircraft Enter Taiwan: रूस-यूक्रेन में जंग के बीच, नौ चीनी लड़ाकू विमान ने ताइवान में किया प्रवेश

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2022 23:03 IST2022-02-24T22:45:17+5:302022-02-24T23:03:26+5:30

ताइवान ने कहा कि नवीनतम मिशन में आठ चीनी जे -16 लड़ाकू और एक वाई -8 टोही विमान शामिल थे, जो दक्षिण चीन सागर के शीर्ष छोर पर ताइवान-नियंत्रित प्रतास द्वीप समूह के उत्तर-पूर्व में एक क्षेत्र में उड़ान भरी थी। 

nine Chinese aircraft enter Taiwan defence zone on the day Russia invades Ukraine | Chinese Aircraft Enter Taiwan: रूस-यूक्रेन में जंग के बीच, नौ चीनी लड़ाकू विमान ने ताइवान में किया प्रवेश

Chinese Aircraft Enter Taiwan: रूस-यूक्रेन में जंग के बीच, नौ चीनी लड़ाकू विमान ने ताइवान में किया प्रवेश

Highlightsताइवान को आशंका, रूस-यूक्रेन की जंग के बीच चीन कर सकता है आक्रमणताइवान ने सतर्क होकर बढ़ाई अपनी सुरक्षा, चीन के हर कदम पर बनाए हुए है नजर

रूस और यूकेन के बीच चल रही जंग के बीच गुरुवार को चीन के 9 लड़ाकू विमान ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर गए। इसके जवाब में ताइवान ने भी सतर्क होकर अपनी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। 

ताइवान ने कहा कि नवीनतम मिशन में आठ चीनी जे -16 लड़ाकू और एक वाई -8 टोही विमान शामिल थे, जो दक्षिण चीन सागर के शीर्ष छोर पर ताइवान-नियंत्रित प्रतास द्वीप समूह के उत्तर-पूर्व में एक क्षेत्र में उड़ान भरी थी। 

ताइवान के लड़ाकू विमानों को चीनी विमानों को चेतावनी देने के लिए भेजा गया और वायु रक्षा मिसाइलों को 'गतिविधियों की निगरानी' के लिए तैनात किया गया है। ताइवान यूक्रेन संकट को लेकर घबराया हुआ है। उसकी चिंता है कि चीन इस परिस्थिति का लाभ उठाने की कोशिश कर सकता है। इस वजह से ताइपे अलर्ट हो गया है।

यूं तो कई मौकों में ताइवान को चीन लगातार आंखें दिखाता रहता है, लेकिन ताइवान को डर इस बात का है कि चीन रूस द्वारा किए गए यूक्रेन पर हमले का लाभ लेकर उसपर चढ़ाई कर सकता है। 

ऐसी स्थिति में ताइवान सतर्क हो गया है। ताइवान की वायु सेना ने अपने लड़ाकू विमानों को उन नौ चीनी विमानों को चेतावनी देने के लिए तैयार किया है, जो उसकी वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर चुके थे।

ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि चीन यूक्रेन संकट का फायदा उठाने पर विचार कर सकता है और हमारी नजर उसके हर कदम पर बनी हुई है। 

वहीं ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन ने कहा है, "हमने अपनी ताकत बढ़ाने पर काम जारी रखा है, ताकि चीन से लगे जलडमरूमध्य पर हम अपनी सेना को पूरी तरह तैयार रख सकें।" उन्होंने अपने 23 फरवरी को किए एक ट्वीट में यूक्रेन संकट को लेकर रूस पर निशाना भी साधा और कहा कि ताइवान पूरी तरह यूक्रेन की स्वायत्ता का समर्थन करता है।

Web Title: nine Chinese aircraft enter Taiwan defence zone on the day Russia invades Ukraine

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे