लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया: मस्जिद और बाजार में हुए दो आत्मघाती धमाके में 60 लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: May 2, 2018 04:37 IST

इससे एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामी आतंकवादियों के विरुद्ध संघर्ष में अधिक सहयोग का वादा किया था।

Open in App

कानो, 2 मई। नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में मंगलवार को एक मस्जिद और एक बाजार में हुए दो आत्मघाती बम धमाकों में 60 से अधिक लोग मारे जाने की खबर है। इन दो आत्मघाती हमलों में बोको हराम का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। इससे एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामी आतंकवादियों के विरुद्ध संघर्ष में अधिक सहयोग का वादा किया था।

ये धमाके एडमावा प्रांत की राजधानी योला से करीब 200 किलोमीटर दूर मुबी में दोपहर एक बजे के बाद हुए। बताया जाता है कि युवकों ने ये विस्फोट किये।

नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के इमाम गार्की ने बताया कि पुलिस और रेडक्रॉस के संयुक्त आकलन में पाया गया कि 26 लोग मारे गये हैं और 56 घायल हुए हैं। घायलों में से 11 की हालत नाजुक है।

लेकिन मुबी जनरल हॉस्पीटल के एक मेडिकल सूत्र ने बताया कि अस्पताल में 37 शव लाये गये हैं जबकि राहत अभियान में लगे एक बचावकर्मी का कहना है कि उसने 42 शव और 68 घायलों को गिना है।

एक स्थानीय निवासी मुहम्मद हामिदू ने कहा, ‘‘कब्रिस्तान छोड़ने से पहले मैंने 68 लोगों के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। वहां और शव परिवारों द्वारा लाये जा रहे हैं।’’ 

टॅग्स :आतंकी हमलाबम विस्फोटडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH