लाइव न्यूज़ :

अगले सप्ताह सीपीसी के सम्मेलन में शी चिनफिंग के तीसरे कार्यकाल का रास्ता साफ होने की संभावना

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:33 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, छह नवंबर चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अगले सप्ताह होने वाले एक महत्वपूर्ण सम्मेलन में 100 साल पुरानी पार्टी के ऐतिहासिक अनुभव के साथ उपलब्धियों पर एक प्रस्ताव पारित किया जा सकता है और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने का रास्ता साफ हो सकता है।

शी (68) इस समय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के महासचिव, शक्तिशाली केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष और राष्ट्रपति समेत तीन प्रमुख पदों पर हैं। वह सोमवार को पार्टी के अति महत्वपूर्ण सम्मेलन में शामिल होंगे। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

‘शी चिनफिंग, सीपीसी को नयी यात्रा पर ले जाने वाले शख्स’ शीर्षक के साथ शिन्हुआ ने लंबी-चौड़ी टिप्पणी में कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में एक ऐतिहासिक दस्तावेज पेश किया जाएगा। जिसमें सीपीसी के 100 वर्षों की महत्वपूर्ण उपलब्धियां और ऐतिहासिक अनुभव पर प्रस्ताव होगा।’’

आठ से 11 नवंबर तक सीपीसी का पूर्ण सत्र आयोजित किया जाएगा।

राजनीतिक रूप से यह शी चिनफिंग के लिए अहम सम्मेलन है जो सत्ता में अपने 10 साल के कार्यकाल में माओ त्से तुंग के बाद सबसे शक्तिशाली नेता बनकर उभरे हैं। तीसरे कार्यकाल के लिए भी उनका रास्ता साफ लग रहा है।

शी से पहले रहे सभी राष्ट्रपति पांच साल के दो कार्यकाल या 68 साल की आयु होने के अनिवार्य नियम के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं। हालांकि 2018 में संविधान में हुए एक अहम संशोधन के मद्देनजर शी को तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने की संभावना है।

सीपीसी की अगले साल होने वाली कांग्रेस से पहले पूर्ण सत्र आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस में नये नेता की नियुक्ति हो सकती है। शी को छोड़कर पार्टी के अन्य सभी पदाधिकारी दो कार्यकाल पूरा होने के बाद सेवानिवृत्त हो सकते हैं जिनमें प्रधानमंत्री ली क्विंग भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल