लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में ‘आतंकवादी’ हमला, ISIS आतंकी ने सुपरमार्केट में हमला कर छह को चाकू घोंपा, पुलिस ने 60 सेकंड में ढेर किया, जानें पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने क्या कहा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 14:26 IST

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा, ‘‘वहां मौजूद हर व्यक्ति और जिसने इस भयानक घटना को देखा उनके बारे में मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि इसके बाद वह कैसा महसूस करेंगे। लेकिन घायलों की मदद के वास्ते आगे आने के लिए आपका शुक्रिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देहमलावर श्रीलंकाई नागरिक था जो इस्लामिक स्टेट समूह के प्रभाव में था।देश की सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था।चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही थी।

वेलिंगटनः न्यूजीलैंड के प्राधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने एक सुपरमार्केट में चाकू मारकर छह लोगों को घायल करने वाले हिंसक चरमपंथी को गोली मार दी है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया।

उन्होंने कहा कि हमलावर श्रीलंकाई नागरिक था जो इस्लामिक स्टेट समूह के प्रभाव में था। उन्होंने बताया कि वह देश की सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था और उसकी चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही थी। अर्डर्न ने बताया कि कानून के मुताबिक, इस व्यक्ति को जेल में रखने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को छुरा घोंपा गया है उनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक हिंसक हमला था। यह बेवकूफाना हमला था। मुझे बहुत दुख है कि यह हुआ।’’ न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड के एक सुपरमार्केट में दोपहर करीब दो बजकर 40 मिनट पर यह हमला हुआ। अर्डर्न ने कहा कि इस व्यक्ति की लगातार निगरानी किए जाने के कारण पुलिस टीम और विशेष रणनीति समूह ने हमला शुरू होने के 60 सेकंड के भीतर उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस आयुक्त एंड्रयू कोस्टर ने कहा कि वे इस व्यक्ति की विचारधारा को लेकर चिंतित थे और उस पर करीबी नजर रखे हुए थे।

कोस्टर ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को उसके घर से सुपरमार्केट तक उसका पीछा किया। उन्होंने कहा, ‘‘वह स्टोर में घुसा जैसा कि वह पहले भी वहां जा चुका है। उसने स्टोर से एक चाकू लिया। निगरानी दल उसकी गतिविधि पर नजर रखने के लिए जितना करीब जा सकते थे उतना करीब थे।’’

कोस्टर ने बताया कि जब हमला शुरू हुआ तो विशेष रणनीति समूह के दो पुलिसकर्मी भागे। उन्होंने बताया कि हमलावर चाकू लेकर पुलिस की ओर दौड़ा और इसलिए उन्होंने उसे गोली मार दी। सुपरमार्केट के भीतर एक व्यक्ति द्वारा बनाये गए वीडियो में 10 गोलियां चलने की आवाज सुनी गयी।

अर्डर्न ने बताया कि कानूनी बाधाओं ने उन्हें सबकुछ बताने से रोक दिया है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि ये बाधाएं जल्द ही दूर हो जाएंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि सुपरमार्केट में कुछ दुकानदारों ने घायल हुए लोगों की तौलिए और डायपर से मदद करने की कोशिश की।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वहां मौजूद हर व्यक्ति और जिसने इस भयानक घटना को देखा उनके बारे में मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि इसके बाद वह कैसा महसूस करेंगे। लेकिन घायलों की मदद के वास्ते आगे आने के लिए आपका शुक्रिया।’’ ऑकलैंड में कोरोना वायरस फैलने के कारण सख्त लॉकडाउन है। ज्यादातर व्यवसाय बंद हैं और आमतौर पर लोगों को केवल किराने का सामान और दवाएं खरीदने के लिए घर से निकलने की अनुमति दी जाती है। 

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडआतंकवादीआतंकी हमलाआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल