लाइव न्यूज़ :

कनाडा के बाद न्यूजीलैंड में अमेरिकी कट्टर दक्षिणपंथी समूह 'प्राउड ब्वॉयज' और 'द बेस' को आतंकवादी संगठन घोषित किया गया

By भाषा | Updated: July 1, 2022 10:29 IST

प्राउड ब्वॉयज को आतंकवादी सूची में डालने के लिए गुरुवार को दिए स्पष्टीकरण में न्यूजीलैंड प्राधिकारियों ने कहा कि इस समूह की यूएस कैपिटल में छह जनवरी 2021 को हुए हिंसक हमले में संलिप्तता आतंकवाद का कृत्य है।

Open in App
ठळक मुद्देइस घोषणा के बाद अब न्यूजीलैंड में इन्हें वित्त पोषण देना, इस समूहों में शामिल होना या इनसे जुड़ना गैरकानूनी हो गया हैप्राउड ब्वॉयज को पिछले साल कनाडा में आतंकवादी समूह घोषित किया गया था द बेस को ब्रिटेन, कनाडा तथा ऑस्ट्रेलिया में आतंकवादी समूह घोषित किया जा चुका है

वेलिंगटनः न्यूजीलैंड सरकार ने अमेरिका के घोर दक्षिणपंथी समूह ‘प्राउड ब्वॉयज’ और ‘द बेस’ को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। ये दो समूह इस्लामिक स्टेट समेत उन 18 समूहों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्हें आधिकारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।

इस घोषणा के बाद अब न्यूजीलैंड में इन्हें वित्त पोषण देना, इस समूहों में शामिल होना या इनसे जुड़ना गैरकानूनी हो गया है और प्राधिकारी ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हालांकि, अमेरिकी समूह न्यूजीलैंड में इतने सक्रिय नहीं माने जाते है लेकिन दक्षिण प्रशांत देश 2019 में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में एक श्वेत वर्चस्ववादी द्वारा 51 मुसलमानों की हत्या के बाद से घोर दक्षिणपंथ से खतरों को लेकर ज्यादा सतर्क है।

अमेरिका में विदेश मंत्रालय केवल विदेशी समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित करता है, लेकिन प्राउड ब्वॉयज को पिछले साल कनाडा में आतंकवादी समूह घोषित किया गया जबकि द बेस को ब्रिटेन, कनाडा तथा ऑस्ट्रेलिया में आतंकवादी समूह घोषित किया जा चुका है।

प्राउड ब्वॉयज को आतंकवादी सूची में डालने के लिए गुरुवार को दिए स्पष्टीकरण में न्यूजीलैंड प्राधिकारियों ने कहा कि इस समूह की यूएस कैपिटल में छह जनवरी 2021 को हुए हिंसक हमले में संलिप्तता आतंकवाद का कृत्य है। वहीं, द बेस के लिए उन्होंने कहा कि इस समूह का मुख्य लक्ष्य ‘‘हिंसा को बढ़ाने में सक्षम चरमपंथियों के काडर को प्रशिक्षण’’ देना है। 

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट